न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पहली बार कानपुर आ रहे है। 17 ज़िलों के पदाधिकारियों के साथ मिशन 2022 पर चिंतन किया जायेगा। 52 विधानसभा जीत का फार्मूला तय किया जायेगा। वर्तमान में भाजपा के पास 47 सीटें है। इस बैठक में सभी जिला अध्यक्ष, विधानसभाओं के प्रभारी के साथ सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रभारी और आईटी सेल के प्रमुख उपस्थित रहेंगे। धर्मेंद्र प्रधान इस क्षेत्र की पहली बैठक करने जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक महत्तपूर्ण मानी जा रही है।



अचानक बुलाई गई बैठक क़ई मायने से है महत्वपूर्ण
धर्मेंद्र प्रधान की बैठक को अचानक जल्दबाजी में बुलाया गया है। यह बैठक दीवाली के बाद होनी थी। अचानक शीर्ष नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद शॉर्ट नोटिस में बैठक का आयोजन किया गया है। त्यौहार होने के बाद भी सभी को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि दीवाली के बीच भी भाजपाइयों को सक्रिय रह कर कार्यकर्ताओ और लोगों के बीच मे रहना होगा।
क़ई चरणों में होगी बैठक,
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा संगठन और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। उसके बाद एक संयुक्त बैठक भी आयोजित की जाएगी। कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संगठन के लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। जिसे वह तमाम प्रकोष्ठ और मोर्चों के द्वारा बाद में जनता के बीच में क्रियान्वित कराएंगे।
ये भी देखे: सड़क और पुल न होने से कुंवारे है इस गांव के युवा, आज तक नहीं पहुंचे नेता-अफसर
बैठक में होंगे कुल- 624 भाजपाई
आज बैठक सीएसए के कैलाश सभागार में शामिल होंगे। धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री, दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री, यूपी सुनील बंसल, महामंत्री संगठन, बीजेपी, अन्नपूर्णा देवी, केन्द्रीय मंत्री सुधीर गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,बीजेपी प्रियंका रावत, क्षेत्रीय प्रभारी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र विजय बहादुर पाठक, उपाध्यक्ष, यूपी बीजेपी संगठन और मोर्चा के जिम्मेदार भी रहेंगे। मंडल प्रभारी 254 मंडल अध्यक्ष 254 जिला अध्यक्ष 17 जिला अध्यक्ष 17 क्षेत्रीय प्रभारी 30 विधानसभा प्रभारी 52