BB17: कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, ये 10 बड़े नाम ,सलमान खान शो में एंट्री लेने को हैं तैयार…

BB17 Contestants Final List: ‘बिग बॉस 17’ के प्रोमो रिलीज के बाद टॉप 10 कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ गई है। ये बड़े-बड़े सेबेल्ब शो में आकर धमाल मचाने को तैयार है।

News jungal desk:– सलमान खान (Salman Khan) की तरह ही उनका शो भी उनके फैंस की जान बन जाता है। जबसे Bigg Boss ओटीटी 2 (OTT 2) खत्म हुआ है तब से ही रियलिटी शो bigg boss 17 की चर्चाएं तेज हैं। गुरुवार को शो का प्रोमो रिलीज किया गया था और शुक्रवार को ही इस रियलिटी शो की कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट भी सामने आ गई है। चलिए जानते हैं सीजन 17 में कौन-कौन से सेलेब्स बिग बॉस हाउस में गर्दा उड़ाने आ रहे हैं।

बिग बॉस के एक फैन पेज ने शुक्रवार को सीजन 17 के कंटेस्टेंट्स की पहली कंफर्म लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में दो कपल और एक सिंगर की एंट्री पक्की मानी जा रही है। फैन पेज की लिस्ट के मुताबिक उड़ारिया सीरियल से घर-घर फेमस हुई एक्ट्रेस ईशा मालविया की बिग बॉस सीजन 17 में एंट्री पक्की मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि ईशा बिग बॉस के घर में जाने के बाद धमाल मचा देंगी।

अनुराग डोभाल का नाम बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान भी चर्चा में था। लेकिन वह उस शो का हिस्सा नहीं बने। अब बिग बॉस सीजन 17 में इस यूट्यूबर की एंट्री तय मानी जा रही है।ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट (Aishwarya Sharma – Neel Bhatt)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर ऐश्वर्या शर्मा को अप्रोच किया था। माना जा रहा है कि वह शो में नील भट्टे के साथ नजर आएंगी।

‘वहीं, टीवी एक्टर समर्थ जुरेल से भी बिग बॉस मेकर्स ने कॉन्टेक्ट किया है। समर्थ उड़ारियां सीरियल से फेमस हुए थे। वे मैत्री में भी नजर आए थे। वहीं उड़ारिया फेम ट्विंकल अरोड़ा को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि ट्विंकल bigg boss 17 में आने के लिए पूरी तरह रेडी हैं हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से कुछ कंफर्म नहीं किया गया है।

विवेक चौधरी और खुशी चौधरी फेमस यूट्यूबर हैं। ये अपने डेली व्लॉग्स के जरिए social media पर धाक जमाए हुए हैं। ये जोडी भी bigg boss 17 में नजर आ सकती है। वहीं, फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल के bigg boss 17 में एंट्री करने के पक्के दावे किए जा रहे हैं। बता दें, अनुराग की social media पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वो बिग बॉस के घर के अंदर बाकी कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ सकते हैं।

Read also:इस बीमारी के चलते सलमान खान करना चाहते थे सुसाइड ,जानलेवा बीमारी से हैं परेशान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *