आजमगढ़:10 विधानसभा सीटों के लिए चल रही मतगणना

0

न्यूज़ जंगल नेटवर्क, कानपुर: आजमगढ़ जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना चल रही है। जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर 114 प्रत्याशी मैदान में हैं। शुरुआती रुझानों में अभी दो सीटों पर आंकड़े सामने आए हैं। सगड़ी और सदर सीट पर सपा आगे चल रही है।

सगड़ी से सपा के एचएन पटेल आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा की वंदना तीसरे नंबर पर हैं। अभी तक एचएन पटेल को 4115, बसपा के शंकर यादव को 1728, भाजपा की वंदना सिंह को 1490 वोट मिले हैं। वहीं, सदर सीट पर सपा आगे चल रही है। सपा के दुर्गा प्रसाद यादव को 3478 वोट, भाजपा के अखिलेश मिश्रा को 1596 और बसपा के सुशील सिंह को 1576 वोट अभी तक मिले हैं।

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
जिले की 10 विधानसभा सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। जिले की सदर विधानसभा से आठ बार के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव नौंवी बार मैदान में हैं। इस बार दुर्गा प्रसाद यादव को भाजपा प्रत्याशी अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्‌डू से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। वहीं जिले की मुबारकपुर विधानसभा सीट से दो बार के विधायक शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

ये भी पढ़ें:- यूक्रेन का दावा, जंग में रूस के 12 हजार जवानों की

शाह आलम इस बार बसपा से अलग होकर एआईएमआईएम के टिकट पर यहां से प्रत्याशी हैं। जिले की अतरौलिया सीट से पूर्व मंत्री बलराम यादव के बेटे संग्राम यादव की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इस सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत सिंह से संग्राम यादव को कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। जिले की गोपालपुर सीट पर सपा विधायक नफीस अहमद को भी इस चुनाव में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी रमेश यादव कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। जिले की सगड़ी सीट पर वर्तमान विधायक वंदना सिंह को भी इस सीट पर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह को सपा प्रत्याशी डा. एचएन पटेल से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। वहीं जिले की दीदारगंज विधानसभा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के बेटे कमलाकांत राजभर पहली बार मैदान में हैं, ऐसे में इस सीट पर बसपा व भाजपा से चुनौती मिल रही है। जिले की लालगंज विधानसभा से बसपा प्रत्याशी आजाद अरिमर्दन को इस बार सपा व भाजपा से कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। जिले की फूलपुर पवई विधानसभा से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव मैदान में हैं, जबकि बसपा ने यहां से शकील अहमद को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने राम सूरत राजभर को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में इन सीटों पर प्रत्याशियों को चुनौती मिलती दिख रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *