Allu Arjun: न्‍यूयॉर्क की सड़कों पर तिरंगा लहराते नजर आये एक्टर, वीडियो वायरल…

0

अल्‍लू अर्जुन आज के समय देश के बड़े स्‍टार्स में एक हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन न्‍यूयॉर्क की सड़कों पर तिरंगा लहराते हुए दिख रहे है।

न्यूज जंगल डेस्क: Allu Arjun आज के समय देश के बड़े स्‍टार्स में एक हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन न्‍यूयॉर्क की सड़कों पर तिरंगा लहराते हुए दिख रहे है। उन्हें आजादी के 75साल पूरे होने के मौके न्‍यूयॉर्क में इंडिया डे परेड के वार्ष‍िक उत्‍सव में हिंदुस्‍तान के ग्रैंड मार्शल के तौर पर बुलाया गया था। इस मौके पर न सिर्फ अल्‍लू अर्जुन ने इस परेड में न सिर्फ हिस्‍सा लिया, बल्‍क‍ि तिरंगा लहराकर हिंदुस्‍तानियों का दिल भी जीत लिया। देखा जाये तो एक्‍टर अल्‍लू अर्जुन की पॉपुलैर‍िटी विदेशों में भी खूब है।

आपको बता दे कि अल्लू अर्जुन ने इंस्‍टाग्राम पर इवेंट के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। इवेंट में उनके साथ उनकी पत्‍नी स्‍नेहा रेड्डी भी शामिल हुई थी। साथ ही वह लिखते है ‘न्‍यूयॉर्क के India Day parade में ग्रैंड मार्शल के तौर पर पहुंचना मेरे लिए सम्‍मान की बात है।’ इस वीडियो में अल्‍लू अर्जुन सफेद कपड़ों में तिरंगा लहरा रहे हैं, जबकि फैंस उन्‍हें देखकर खूब शोर मचा रहे हैं। वही अल्‍लू अर्जुन की पत्‍नी स्‍नेहा भी पीले रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं।

वायरल हो रहे हैं इंडया डे परेड के वीडियोज
इस इवेंट के और भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें से एक वीडियो में अल्‍लू अर्जुन और स्‍नेहा बाकी कुछ लोगों के साथ एक गाड़ी पर खड़े हैं।

यह भी पढ़े: Bollywood: पेमेंट समय से न मिलने पर दिहाड़ी मजदूरों ने शुरू किया असहयोग आंदोलन

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *