Monday , December 11 2023
Breaking News
Home / breaking news / अखिलेश यादव ने कानपुर से शुरू की विजय रथ यात्रा

अखिलेश यादव ने कानपुर से शुरू की विजय रथ यात्रा

Akhilesh Yadav Starts Vijay Rath Yatra For Up Election 2022. - विजय रथ  यात्रा: यूपी चुनाव के लिए सियासी ताप नापने निकले अखिलेश यादव, जनता की नब्ज  टटोलेंगे - Amar Ujala Hindi News Live

न्यूज़ जंगल डेस्क,कानपुर :सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी बिगूल कानपुर से फूंक दिया। जाजमऊ गंगा पुल से अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा की मंगलवार की दोपहर शुरुआत कर दी। नोटबंदी के समय कानपुर देहात के झींझक में जन्मे खंजाची नाथ ने विजय रथ यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना कराया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रथ पर सवार होने के बाद हाथ हिलाते हुए सभी का अभिनंदन किया तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब सपा की विजय यात्रा निकाली है, तब तब प्रदेश में परिवर्तन आया है। कहा, रथयात्रा के माध्यम से किसानों, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ कानून को भी कुचला गया है। उनका प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर पीड़ित परिवारों से मिलने गया है। उन्होंने कहा कि कानपुर यूपी का औद्योगिक शहर है, यहां पर सरकार ने उद्योगों को ठप कर दिया है। इसलिए यात्रा की शुरुआत कानपुर से की गई है।

मंगलवार की दोपहर उद्योग नगरी कानपुर से विजय रथयात्रा की शुरुआत करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर जाजमऊ गंगा पुल सीमा पर पहुंचे तो सपाइयों ने नारेबाजी करके स्वागत किया है। कार्यकर्ताओं में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक झलक पाने की होड़ लगी रही। उनका काफिला लखनऊ से उन्नाव से होकर कानपुर जाजमऊ पुल पर पहुंचा तो मिलने के लिए सपाइयों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। वहीं हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन गई लेकिन पुलिस ने एक लेन से दोनों छोर के वाहनों को निकालना शुरू कराया है। सपा कार्यकर्ता विजय रथ के साथ सेल्फी लेते रहे। रथयात्रा लेकर अखिलेश घाटमपुर होते हुए बुंदेलखंड के जनपदों में भ्रमण करेंगे और जनता के बीच अपनी उपलब्धियों के साथ भाजपा सरकार की खामियां बताएंगे। देर शाम से जाजमऊ गंगा तट पर रथयात्रा की तैयारियों को पूरा कर लिया गया था।

विजय यात्रा को लेकर जाजमऊ गंगा पुल पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र है। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाम के कारण यातायात रेंग रहा है। पुलिसकर्मी वाहनों को एक-एक लेन से गुजारकर यातायात सुचारु करने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यकर्ता अखिलेश के स्वागत के लिए ढोल और पार्टी के झंडे लेकर भीड़ लगाए रहे।

बस के पास पहुंचने के लिए सपा कार्यकर्ताओ की आपस में नोकझोंक हो गई इस दौरान कार्यकर्ता बस के पास पहुंचने को लेकर एक दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे इस दौरान वहां मौजूद पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

अखिलेश यादव के आने के बाद रथयात्रा यहां से घाटमपुर होते हुए हमीरपुर से बुंदेलखंड में प्रवेश कर जाएगी। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम घाटमपुर और हमीरपुर में बैठक करके तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। मंगलवार सुबह से कानपुर के जाजमऊ गंगा तट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय रथयात्रा को लेकर सपाई पहुंचने लगे हैं। यात्रा शुभारंभ स्थल पर सपाइयों की भीड़ एकत्र है, अखिलेश के आते ही यात्रा की शुरुआत होगी। यहां से घाटमपुर होते हुए हमीरपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 13 अक्टूबर को हमीरपुर से जालौन होते हुए यात्रा कानपुर देहात पहुंचेगी।

About News jungal Media

Avatar

Check Also

सखी केंद्र ने शुरू किया सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम

कानपुर की 50 बस्तियों व तीन कॉलेज की लड़कियों को ट्रेनिंग का लक्ष्य News jungal …

मतदान बढाने को टोली संग जुड़ेंगे ट्रांसजेंडर अनुज पांडे

–चुनाव आयोग ने बनाया यूथ आइकॉन, कम्युनिटी वोटरों में जागरूक लाएंगेकानपुर। कानपुर क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन …

पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगल गया शख्स, थोड़ी देर में हो गई मौत, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

एमपी की राजधानी भोपाल में 22 साल के मजदूर को मधुमक्खी ने काट लिया. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *