रायबरेली में दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे अखिलेश , सपा के पक्ष में बनाएंगे माहौल

न्यूज जंगल डेस्क। कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को रायबरेली के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं। वह जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों पर जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रायबरेली का सघन दौरा पहली बार हो रहा है। वह सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। 

पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से जनपद की सीमा चुरुवा पहुंचेंगे। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। उनकी पहली जनसभा बछरावां कस्बे में किदवई पार्क में होगी। यहां से उनकी विजय यात्रा हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरबख्श गंज पहुंचेगी। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका कारवां लालगंज पहुंचेगा। बैसवारा डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह रायबरेली में रात्रि विश्राम करेंगे।

ये भी देखें – 10 दिन में 4 बार यूपी जाएंगे PM Modi, काशीवासियों को 1500 करोड़ की सौगात

दूसरे दिन उनकी पहली जनसभा सदर विधानसभा क्षेत्र के मुंशीगंज में होगी। दूसरी जनसभा ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में संबोधित करने के बाद सलोन विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ लौट जाएंगे। 

पहली बार रायबरेली में रात्रि विश्राम कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभी विधानसभा क्षेत्रों को मथने पहुंच रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सपाइयों ने रास्ते में जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। सारे रास्ते सपाइयों की होर्डिंग से पट गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *