Aamir Khan: बेटी आयरा की सगाई पर अपने ही गाने पर थिरकते दिखे एक्टर, सोशल मीडिया पर डांस वीडियो वायरल
इन दिनों बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट सातवें आसमान पर हैं और हो भी क्यों न, आखिर उनकी बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग सगाई जो कर ली है। शुक्रवार की शाम को उन दोनों की इंगेजमेंट पार्टी में…..
Entertainment Desk: इन दिनों बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट सातवें आसमान पर हैं और हो भी क्यों न, आखिर उनकी बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग सगाई जो कर ली है। शुक्रवार की शाम को उन दोनों की इंगेजमेंट पार्टी में हुईं थी। वही सोशल मीडिया पर उनके इंगेजमेंट पार्टी की फोटोज और वीडियोज सामने आए है। इस दौराम आयरा खान ऑफ शोल्डर रेड गाउन कैरी किया था,वहीं नूपुर शिखरे ब्लैक टक्सीडो सूट में नजर आये। बता दें कि कुछ महीने पहले ही नूपुर शिखरे ने आयरा खान को शादी के लिए प्रपोज किया था।
बेटी की सगाई पर आमिर ने किया डांस
इंगेजमेंट पार्टी से आमिर खान का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान वह अपने ही गाने ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ पर थिरकते दिखे। पार्टी में शामिल हुए गेस्ट नीचे हैं और आमिर खान फ्लोर पर खड़े इस गाने पर डांस करते नजर आये। इनके साथ एक शख्स और है, जो उन्हें पकड़कर डांस कर रहा है।
व्हाइट आउटफिट में डैशिंग लगे आमिर
इस दौरान आमिर खान व्हाइट शिमरी पठानी कुर्ता-पायजामा में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। वही व्हाइट बीयर्ड उनके लुक में चार चांद लगा रही है। बेटी की सगाई की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। आमिर खान जब’पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ पर डांस कर रहे थे तो आयरा ही उनकी चीयरलीडर थीं।
प्राइवेट सेरेमनी में की सगाई
इसके अलावा एक मीडिया इंटरव्यू में आयरा और नूपुर के करीबी ने बताया कि दोनों ही बच्चे काफी समय से एक-दूसरे को पसंद करते हैं। रिश्ते को नाम देने का फैसला उन दोनों ने ही लिया है। कुछ ही हफ्तों पहले इन दोनों ने सगाई करने का फैसला लिया था। एक प्राइवेट सेरेमनी ऑर्गेनाइज की गई थी, जिसमे उन दोनों ने सगाई की। इसमें परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
कैसे हुई लव स्टोरी की शुरुआत
आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिखरे पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को जानते है। साल 2020 में इनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला लिया। बता दे कि लॉकडाउन के दौरान वो दोनों साथ ही में रह रहे थे। नूपुर, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। सितंबर के महीने में नूपुर शिखरे फॉरेन कंट्री एक एथलेटिक इवेंट में गए थे, जहां उन्होंने आयरा को शादी के लिए प्रपोज किया। वही अब दोनों ने शुक्रवार के दिन सगाई कर ली और जल्द ही शादी भी करेंगे।
यह भी पढ़ें: International Men’s Day 2022: क्यों मनाया जाता है, जाने क्या है इस दिन को सेलिब्रेट करने की वजह….