घर के पास टहल रही महिला को बाइक सवार दो युवकों ने किया अगवा

न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर कानपुर के गोविंद नगर से विक्षिप्त महिला को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने गोविंद नगर थाने में अपहरण की तहरीर दी है। जांच के दौरान CCTV फुटेज में महिला को बाइक सवार दो युवक अपने साथ ले जाते दिखे हैं। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है। उधर, परिजनों का आरोप है कि शिकायत लेकर गोविंदनगर थाने पहुंचे तो थानेदार ने टरका दिया। महिला हेल्पलाइन 1090 से शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई।

घर के पास टहल रही थी
गोविंद नगर कच्ची बस्ती निवासी 34 साल की महिला विक्षिप्त है। रोज की तरह वह घर के पास ही टहल रही थी। परिजनों के अनुसार, कई घंटे तक घर नहीं लौटने पर जांच पड़ताल की तो इलाके के लोगों ने बताया कि बाइक सवार दो युवक उसे कहीं ले गए हैं। पुलिस ने गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के पीछे एक मकान में लगे CCTV फुटेज की जांच की। उसमें महिला को बाइक सवार दो युवक अपने साथ ले जाते हुए दिखे।

महिला के परिजनों ने अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण की तहरीर शुक्रवार रात गोविंद नगर थाने में दी। परिजनों ने अनहोनी की भी आशंका जताई है। गोविंद नगर थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी देखे: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया कर सकती है कई बदलाव

थानेदार ने टरकाया, महिला हेल्पलाइन से मिली मदद
महिला के परिजनों ने बताया कि गोविंद नगर थाना प्रभारी ने शिकायत के बाद भी संज्ञान नहीं लिया। बल्कि, महिला के विक्षिप्त होने की बात कहकर थाने से टरका दिया। महिला हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद गोविंद नगर थाने की पुलिस हरकत में आई। इलाके में सर्च अभियान चला। शहर के सभी थानेदारों को CCTV फुटेज और महिला का फोटो भी दिया गया। जिससे कि महिला का सुराग मिल सके, लेकिन अभी तक महिला का कुछ पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *