गौतम अडानी के पास अचानक कहाॅ से आयी इतनी दौलत

0

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अब तक ADANI संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। 30 मार्च 2014 को गौतम अडानी के पास केवल 5.10 अरब डॉलर की संपत्ति थी।

न्यूज जंगल डेस्क कानपुर : गौतम अडानी भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हो गये हैं । अब वह कामयाबी की नई मंजिल छूते हुए दुनिया के तीसरे धनी व्यक्ति हो गए हैं। उनकी संपत्ति 137 अरब डॉलर हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 60.9 अरब डॉलरकी बढ़ोत्तरी हुई है।

मोदी सरकार के आने से पहले केवल 5.10 अरब डॉलर थी संपत्ति

ब्लूमबर्ग के मुताबिक 30 मार्च 2014 को गौतम अडानी के पास केवल 5.10 अरब डॉलर की संपत्ति थी। 16 जनवरी 2020 को 11 अरब डॉलर पर पहुंचने वाले अडानी की संपत्ति में उछाल जून 2020 से आने लगा।

9 जून 2021 तक आते-आते उनकी संपत्ति करीब-करीब 7 गुना उछल कर 76.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इसके बाद तो उनकी दौलत को पंख लग गए। 29 अप्रैल 2022 को उन्होंने 122 अरब डॉलर का मुकाम हासिल कर लिया और अब वह 137 अरब डॉलर पर हैं।

यह भी पढ़ेJ&K में टूट रही कांग्रेस पार्टी,आजाद के समर्थन में करीब 100 इस्तीफे तैयार  

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed