उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी 2023 कि School Holiday List, जाने कब कब रहेगा अवकाश….

0

ये साल खत्म होने को है और साल 2023 को आने को हैं। नए साल के आगमन के साथ बच्चे ये जानने को भी उत्सुक रहते है कि उन्हें पुरे साल में कौन-कौन सी छुट्टिया मिलने वाली है। बच्चो के साथ पेरेंट्स भी छुट्टियों की लिस्ट का इंतजार रहता है।

Uttar Pradesh Desk: ये साल खत्म होने को है और साल 2023 को आने को हैं। नए साल के आगमन के साथ बच्चे ये जानने को भी उत्सुक रहते है कि उन्हें पुरे साल में कौन-कौन सी छुट्टिया मिलने वाली है। बच्चो के साथ पेरेंट्स भी छुट्टियों की लिस्ट का इंतजार रहता है। अगर आपका बच्चा उत्तर प्रदेश के किसी स्कूल में पढ़ता है तो हम आपको इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि आने वाले साल में उसे कितनी छुट्टियां मिलेंगी।

बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के स्कूलों के लिए कुल 120 दिनों की छुट्टी की घोषणा की है। इनमें रविवार कि भी 53 छुट्टियां शामिल हैं। इन छुट्टियों के साथ यूपी-स्कूल हॉलिडे लिस्ट-2023 में स्कूलों में सत्र खत्म होने के बाद होने वाले समर वेकेशन और विंटर वेकेशन को शामिल नहीं किया गया है। वहीं यूपी सरकार की ओर से जारी इस लिस्ट के अनुसार अगले साल कुल 25 सार्वजनिक अवकाश व 24 प्रतिबंधित अवकाश घोषित की गई हैं। वही अक्टूबर और नवंबर 2023 प्रत्येक के लिए अधिकतम 11 अवकाश घोषित किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी स्कूल हॉलिडे लिस्ट 2023

  • 26 जनवरी, 2023 – गणतंत्र दिवस
  • 5 फरवरी, 2023 – मो. हज़रत अली जन्म दिन
  • 18 फरवरी, 2023- महाशिवरात्रि
  • 7 मार्च 2023- होलिका दहन
  • 8 मार्च, 2023 – होली
  • 30 मार्च, 2023– रामनवमी
  • 4 अप्रैल, 2023- महावीर जयंती
  • 7 अप्रैल, 2023 – गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल, 2023 – डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन
  • 22 अप्रैल, 2023 – ईद अल-फितर
  • 5 मई, 2023 – बुद्ध पूर्णिमा
  • 29 जून, 2023 – बकरीद/ईद-अल-अज़हा
  • 29 जुलाई, 2023 – मुहर्रम
  • 15 अगस्त, 2023 – स्वतंत्रता दिवस
  • 31 अगस्त, 2023- रक्षाबंधन
  • 7 सितंबर, 2023- जन्माष्टमी
  • 28 सितंबर, 2023- बारावफात
  • 2 अक्टूबर, 2023- गांधी जयंती
  • 23 अक्टूबर, 2023- महानवमी
  • 24 अक्टूबर, 2023- दशहरा/विजयदशमी
  • 12 नवंबर, 2023 – दिवाली
  • 13 नवंबर, 2023 – गोवर्धन पूजा
  • 15 नवंबर, 2023- भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती
  • 27 नवंबर, 2023– गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा
  • 25 दिसंबर, 2023 – क्रिसमस

यह भी पढ़ें: Pathaan Song: Besharam Rang में दीप‍िका को भगवा कपड़ा पहनाए जाने पर भड़के भाजपाई, करा रहे #BoycottPathaan ट्रेंड

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *