सीजन की सबसे ठंडी रात और दिन रहा मंगलवार, अभी और सताएगी ठंड

0

न्यूज जंगल डेस्क। कानपुर। राजधानी लखनऊ समेत पूरा उत्तर प्रदेश ठंड से कांप रहा है। पारा दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है।

अधिकतम तापमान भी 11 से 16 डिग्री सेल्सियस तक है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में गाजीपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह धुंध के साये में बीता। इसके बाद ठण्डी हवाओं से पूरे दिन गलन बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि करीब सप्ताह भर ऐसी ही कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। 20 और 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदली और बरसात की संभावना है। गाजीपुर सबसे ठण्डा रहा। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है

ये भी देखें – अलवर कांड में आया एक नया मोड़, पुलिस का दावा- रेप नहीं, हिट एंड रन का है केस

इस सर्दी की सबसे ठण्डी रात और सबसे ठण्डा दिन मंगलवार रहा। दिन भर चली ठण्डी हवाओं ने शाम को और रफ्तार पकड़ी। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ठण्डा तो मंगलवार को शिमला भी नहीं रहा। शिमला में मंगलवार को अधिकतम पारा 15.3 डिग्री तो न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *