अमावस्या पर यमुना नदी में स्नान करने गए 3 युवक डूबे, एक को बचाया, दो की तलाश जारी…

0

शामली में अमावस्या पर एक बड़ी घटना हो गई। बताया गया कि यमुना नदी में स्नान करते समय तीन युवक डूब गए। एक युवक को बचा लिया गया लेकिन, बाकी दो युवकों की तलाश की जा रही है।

News Jungal desk: उत्तर प्रदेश के शामली से शनिवार को एक बड़ी घटना समने आई। बताया गया कि अमावस्या के अवसर पर सैकड़ों लोग यमुना नदी में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान 3 युवक स्नान करते हुए नदी में डूब गए। जिसके बाद वहाँ मौजूद लोगो ने एक युवक को बचा लिया और उसे उपचार के लिए करनाल भिजवाया दिया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों युवकों को तलाश किया लेकिन, उनका अभी तक कोई पता नहीं लग सका।

बताया गया कि झिंझाना क्षेत्र के पटनी परतापुर ग्राम पंचायत के मजरे धर्मपुरा, मंदिरवाला, खजूरवाला से परिवारों के साथ सैकड़ों लोग यमुना में स्नान करने के लिए आए थे , इसी दौरान तीनों युवक डूब गए। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, यमुना नदी में स्नान करते समय विशाल पुत्र राजकुमार, अक्षय (16) पुत्र नरेश, अनिल पुत्र सियाराम निवासी धर्मपुरा डेरा पटनी परतापुर यमुना में डूब गए। परिजनों के शोर मचाने पर पास में खड़े युवक द्वारा डूबते हुए विशाल को यमुना से निकाल कर बचा लिया। जिसको उपचार के लिए करनाल अस्पताल भिजवाया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। अभी दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं।

Read also: पत्थर के प्रसाद से खुश होती है माता, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में है यह अनोखा मंदिर…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed