CG Weather: प्रदेश में बारिश होने की संभावना , मौसम में हुआ बदलाव, कल से बढ़ सकता है तापमान…

0

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

News jungal desk: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। यहां बीते दिनों बुधवार को देर रात गरज चमक के साथ बौछारें पड़ी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 1 जून से लेकर 6 सितंबर तक बारिश के आंकड़े को मिलीमीटर में देखा जाए तो, प्रदेश में सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इतने दिनों में 793.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस अनुमान लगाया जा रहा है कि आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश, तो कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।  इसके बाद प्रदेश में कल शुक्रवार से अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। 

यहां हो सकती है बारिश
मानसून द्रोणिका बीकानेर, गुना, मंडल, रायपुर, कलिंगपटनम और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 2.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण दक्षिण अंदरूनी ओड़ीसा और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। इससे आज प्रदेश के कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। 

बारिश की मुख्य आंकड़े सेंटीमीटर में
प्रदेश में बीते दिनों बुधवार को बारिश की मुख्य आंकड़े सेंटीमीटर में पाटन, अंतागढ़ में 6 सेंटीमीटर, कांकेर में 5,  गुंडरदेही, घरघोड़ा, कुआकोंडा, दुर्गकोंदल, लोरमी, डोंगरगांव, गुरुर में 3, पौड़ी उपरोरा, नारायणपुर, मोहल्ला, करतला, रायगढ, लैलूंगा, छिंदगढ़, सारंगढ़, कुरूद, पखांजूर, कटेकल्याण, भैरमगढ़, कवर्धा, पुसौर, पेंड्रा, खरसिया, केशकाल, बैकुंठपुर, धमतरी, चांपा, डबरा, महेंद्रगढ़, कसडोल में 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में इससे कम बारिश हुई है। 

Read also:  आक्रोशित ग्रामीणों ने मितौली पावर हाउस पर किया हमला, कर्मचारियों के साथ की मारपीट…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *