Sultanpur: छप्पर के नीचे सो रहा था बुजुर्ग, कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…

0

सुल्तानपुर में पशुओं की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को खून से लथपथ हालत में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News jungal desk: सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में वृद्ध को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वृद्ध का शव छप्पर के बाहर खून से लथपथ मिला। पुत्रबधू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ प्रशांत सिंह ने थानाध्यक्ष आर बी सुमन के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है।

थाना क्षेत्र मधुबन गांव निवासी तुलसीराम निषाद (65) अपने घर से करीब दो सौ मीटर दूर छप्पर रखकर पशुओं की रखवाली करते थे। वह शुक्रवार देर शाम को भोजन के बाद छप्पर के नीचे ही सोए हुए थे। शनिवार सुबह बाग की ओर गई महिला ने देखा तुलसीराम का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है और इसके साथ ही शव के बगल में एक कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना महिला ने परिजनों को दी। हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ प्रशांत सिंह और थानाध्यक्ष आर बी सुमन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतक की बड़ी पुत्रबधू फूलकली की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी मोनू निषाद पुत्र स्वर्गीय राम स्वारथ व अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मोनू सहित दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।

मृतक सीताराम के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुरेश कुमार निषाद मुंबई बोट पर रहता है। छोटा बेटा रमेश कुमार नागपुर में ट्रक चलाता है। घटना के समय दोनों पुत्र परदेश में थे। मृतक प्रतिदिन भोजन के बाद बाग स्थित छप्पर में सोने चला जाता था। वह कई सालों से वहीं पर रात्रि निवास कर रहा था।

Read also: कल आप भी रखने जा रहें हैं नवरात्रि का व्रत! तो जानें नियम, रुष्ट हो जाएंगी माँ

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed