Unnao: पूर्व प्रधान के बेटे पर बदमाशों ने किया हमला, धारदार हथियार से किया वार

0

दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच में परिवारिक विवाद के कारण हमला होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया गया कि छत पर सो रहे युवक पर हमला होता है। हमले के लगभग आधे घंटे बाद जैसे तैसे होश आने पर वह अपनी मां को बताता है। तब उसे नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया जाता है। पुलिस का कहना है की मामला संदिग्ध है।

News jungal desk: उन्नाव जिले के सोनिक थाना क्षेत्र में छत पर सो रहे युवक पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। होश आने पर लहूलुहान हालत में युवक छत से उतरा और मां को बताया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की है।

युवक पर हमला करने वाले कौन थे…उसे क्यों मारना चाहते थे। पुलिस इसका पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार, दही थाना क्षेत्र के सरांय कटियान गांव निवासी पूर्व प्रधान दुर्गा का बेटा दीपक (22) गांव में बच्चों को पढ़ाकर SSC परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सोमवार रात वह घर की छत पर सो रहा था।

रात करीब 1:30 बजे अज्ञात हमलावर पड़ोसी की दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए और उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और भाग निकले। कुछ देर तक वह छत पर बेहोश पड़ा रहा उसके बाद करीब आधे घंटे बाद होश आने पर खून से लथपथ युवक नीचे उतरा और मां जानकी को बताया। बेटे को इस हालत में देख जानकी देवी बेहाल हो गई।

परिवारिक विवाद में किया हमला

पुलिस को सूचना देने के साथ परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच में परिवारिक विवाद में घटना होने का अनुमान लग रहा है।

ये भी पढ़ें…

छोटे भाई ने भाभी से की शादी:19 साल जेल में बंद युवक के घर लौटने पर न पत्नी मिली न जमीन

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed