Friday , December 8 2023
Breaking News
Home / breaking news / कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में

न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। पुनीत राजकुमार की उम्र महज 46 साल थी। उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। बॉलीवुड सिलेब्स से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक लोग उनकी मौत की खबर पर दुख जता रहे हैं। पुनीत के निधन की खबर आने के बाद कर्नाटक सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। पुनीत ने 30 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बीता साल काफी मुश्किलों भरा रहा है। इस साल भी एंटरटेनमेंट जगत से झकझोर देने वाली खबरें सामने आई हैं।

इलाज के दौरान हुआ निधन 

शुक्रवार की सुबह ही पुनीत राजकुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अस्पताल में ही पता चला कि पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा है। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। 

कर्नाटक सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट

फैंस के बीच पुनीत को अप्पू और पावर हाउस के नाम से जाना जाता था।लोग सोशल मीडिया पर लगातार पुनीत राजकुमार के निधन पर  कुछ ना कुछ जरूर लिख रहे हैं। एक्टर के निधन के कुछ ही देर बाद कर्नांटक सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी के साथ सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि उनके फैन्स सड़कों पर न आ जाएं।

एरिका फर्नांडिस को लगा शॉक

पुनीत राजकुमार के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने ट्वीट करके पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी है। एरिका फर्नांडिस ने ट्विटर पर लिखा है, ‘इस वक्त मैं शॉक में हूं। इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल है। जो अपनी हेल्थ को लेकर इतना सजग रहता था…बहुत जल्दी चले गए पुनीत…। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले अप्पू।’

ये भी देखे: आज फिर होगी सुप्रीम कोर्ट में पटाखों के प्रतिबंध मामले में सुनवाई

एरिका और पुनीत राजकुमार का कनेक्शन 

एरिका के इस ट्वीट के बाद लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच में क्या कनेक्शन था? आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। कन्नड़ फिल्म निन्निन्दाले में एरिका ने पुनीत राजकुमार के अपोजिट काम किया था। एरिका फर्नांडिस के अलावा सोनू सूद, बोनी कपूर, विवेक ओबेरॉय और हंसिका मोटवानी ने ट्विटर पर शोक प्रकट किया है।

About News jungal Media

Avatar

Check Also

UP: ट्रक और रोडवेज बस की हुई आपस में टक्कर, चपेट में आए बाइक सवार की हुई मौत…

मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसे में कक्षा 12 के छात्र की मौत हो गई जबकि …

मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद का निधन, कैंसर से हारे जंग; 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 सचिन पिलगांवकर और जूनियर महमूद बचपन के दोस्त थे. जूनियर महमूद के निधन की खबर …

MP Politics: प्रह्लाद पटेल विधायक बनकर पहली बार पहुंचे विधानसभा, सीएम फेस पर कही ये बातें…

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद विधायक विधानसभा में पहुंचकर आगे की कार्यवाही को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *