अदालतों के सामने सबसे बड़ी चुनौती, CJI बोले- जज नहीं हैं ट्रेंड

0

लीडरशिप समिट 2022 के चौथे दिन शुक्रवार को नोवार्टिस के सीईओ वास नरसिम्हन, बॉलीवुड कलाकार पंकज त्रिपाठी और रवीना टंडन ने संबोधित किया था। वास ने आधुनिक विज्ञान पर अपने दृष्टिकोण रखे।

न्यूज जंगल डेस्क :- देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ ने न्यायपालिका की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि । लंबित मामले देश की न्यायपालिका के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है। CJI ने कहा,“पूरे भारत में,कानूनी पेशे की संरचना सामंती है। महिलाओं के लिए एक लोकतांत्रिक और योग्यता आधारित प्रविष्टि की आवश्यकता है।”चीफ जस्टिस ने आगे कहा कि कई अदालतों में तो महिलाओं के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है।

लीडरशिप समिट 2022 में चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने न्यायपालिका की चुनौतियों और महिलाओं के लिए मुश्किल हालातों पर अपनी बात रखी। महिला और समाज के पिछड़े समुदायों से ताल्लुक रखने वाले वर्ग से जजों की कमी पर चिंता जताते हुए चीफ जस्टिस ने कहा, “फीडिंग पूल जो यह निर्धारित करता है कि कौन न्यायपालिका में प्रवेश करेगा, काफी हद तक कानूनी पेशे की संरचना पर निर्भर करता है, वह सामंती और पितृसत्तात्मक है और महिलाओं को समायोजित नहीं करता है।”

कई अदालतों में महिलाओं के लिए शौचालय नहीं
न्यायपालिका में महिलाओं की चुनौतियों पर बात करते हुए सीजेआई ने कहा कि कई अदालतों में महिलाओं के लिए शौचालय तक व्यवस्था तक नहीं है। इसके अलावा न्यायपालिका की सबसे बड़ी चुनौती लंबित मुकदमों की संख्या है। सोशल मीडिया पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि “अक्सर यह भेद करना बहुत आसान नहीं होता है कि नीति के दायरे में क्या है और वैधता के दायरे में क्या है। जज भी इस नई विधा से पूरी तरह से वाकिफ नहीं हैं।”

यह भी पढ़ें :- पत्नी और बेटियों संग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डाला वोट,जताया जीत का भरोसा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed