द्रौपदी मुर्मू के लिए शिवसेना ने किया मतदान,आदित्य ने बताया’उचित’उम्मीदवार

0

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान होगा। सांसद और विधायक NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए मतदान करेंगे।

News Jungal Media,Pvt .Ltd :- भारत के 15वें राष्ट्रपति चुनाव में मतदान का दौर जारी है। दिल्ली से लेकर राज्यों की विधानसभाओं में सांसद और विधायक वोट डाल रहे हैं। इस दौरान 4 हजार से ज्यादा सांसद और विधायक सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएंगे। एक ओर जहां NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। इधर, सोमवार से संसद का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान जमकर हंगामे के आसार हैं। देश-दुनिया की बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ…

 राष्ट्रपति चुनाव में क्यों नहीं होता EVM का इस्तेमाल?

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला जारी है। कभी आपने सोचा है कि 2004 के बाद से चार लोकसभा चुनावों और 127 विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति, राज्यसभा के सदस्यों और राज्य विधान परिषदों के सदस्यों के चुनाव में इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता?

भाजपा को द्रौपदी मुर्मू की जीत का भरोसा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे भरोसा है कि 21 जुलाई के नतीजे द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में होंगे। हम 25 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हरियाणा से उनके पक्ष में उन्हें हमारी गणना से ज्यादा वोट मिलेंगे।’ 

शिवसेना ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में किया मतदान

महाराष्ट्र में शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘आज के राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रही है। हमें भरोसा है कि राष्ट्रपति चुनाव किसी भी राजनीतिक चुनाव से अलग हैं। यह सर्वोच्च पद है और उचित उम्मीदवार के लिए वोट दिया जाना चाहिए। इसलिए हमने यह फैसला लिया।’

सीएम जयराम ठाकुर ने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को बताया ऐतिहासिक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, ‘आदिवासी महिला का ऐसे वरिष्ठ पद के लिए खड़े होना ऐतिहासिक है। मुझे उम्मीद है कि उन्हें शानदार जीत मिलेगी। हिमाचल से सभी विधायकों ने मतदान कर दिया है। मुझे उम्मीद है कि हमारे सारे वोट उन्हें मिले हैं, वह जीतेंगी।’

जब व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे हैं। वहीं, महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी मतदान किया।

 यशवंत सिन्हा का समर्थन क्यों कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल?

राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान कर आम आदमी पार्टी ने बड़ा सस्पेंस कर दिया है। खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस फैसले के तार गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े हो सकते हैं। खास बात है कि सिन्हा को वोट देने का फैसला करने वाली आप ने विपक्ष की बैठकों से दूरी बनाई थी। साथ ही कांग्रेस के अलावा आप ही ऐसी पार्टी है, जिसकी एक से ज्यादा राज्य में सरकार है।

ये भी पढ़े :-

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *