भीषण गर्मी से राहत, दिल्‍ली में छाए रहेंगे बादल, पंजाब में पड़ेंगे गरज के साथ छींटे

0

भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए अच्‍छी खबर है ,पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई राज्‍यों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्‍मीद है।

न्यूज जंगल नेटवर्क, कानपुर:– भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन राहत भरे रहने वाले हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई राज्‍यों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्‍मीद है। आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना, चार और पांच मई को हो सकती हल्की बारिश। मौसम विभाग ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के छह जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर में भारी बारिश की चेतावनी। आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति से मिल राहत सकती है। रविवार को शिमला व चंबा में बारिश हुई थी। पंजाब में लू का प्रभाव रहने के बाद दो व तीन मई को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में दो मई व तीन को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे लो प्रेशर एरिया बनने से पंजाब भर में धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी कमी आएगी।

भारत में भीषण गर्मी के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार बताना जल्दबाजी

भारत के साथ ही पाकिस्तान के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच संयुक्त राष्ट्र की मौसम संबंधी विशेष एजेंसी ने कहा है कि दोनों देशों में अधिक गर्मी के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराना जल्दबाजी होगी। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा कि भीषण गर्मी का दौर बदलते मौसम के अनुरूप है, जिसमें लू चलनी पहले ही शुरू हो जाती है। एजेंसी ने कहा कि भारत पाकिस्तान में भीषण गर्मी से लाखों लोग परेशान हैं। दोनों देशों में राष्ट्रीय मौसम विज्ञान, जल विज्ञान विभाग, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन एजेंसियां साथ मिलकर काम कर रही हैं, ताकि गर्मी से निपटने की योजना तैयार की जा सके।

ये भी पढ़ें: मई के पहले हफ्ते में मिल सकती है गर्मी से थोड़ी राहत

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *