रणबीर-आलिया की लाडली राहा हुई 1 साल की, दादी-नानी ने Raha Kapoor पर यूं लुटाया प्यार

0

News jungal desk :-बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) का आज यानी 6 नवंबर को पहला बर्थडे है। राहा कपूर आज एक साल की हो गई है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक राहा कपूर (Raha Kapoor) को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

इस बीच अब राहा के बर्थडे पर उनकी दादी और नानी दोनों ने ही जमकर प्यार लुटाया है। राहा कपूर (Raha Kapoor) की दादी और नानी दोनों ने ही अपनी प्यारी गुडिया के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।

नीतू कपूर ने शेयर किया पोस्ट-Neetu Kapoor shared the post

राहा कपूर (Raha Kapoor) के पहले जन्मदिन पर उनकी दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया और खास कैप्शन लिखा। राहा की दादी Neetu Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि और इस तरह आज वो एक साल की हो गई है। मेरी अनमोल गुड़िया राहा को पहला जन्मदिन मुबारक हो। हम तुम्हें चांद तक प्यार करते हैं।

सोनी राजदान ने भी लिखा खास कैप्शन-Soni Razdan also wrote a special caption

वहीं, राहा कपूर (Raha Kapoor) की नानी सोनी राजदान (soni razdan) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात है कि वो हमारी दुनिया में आई। विश्वास नहीं हो रहा कि पूरा एक साल हो गया! जन्मदिन मुबारक हो प्यारी राहा। आपको जन्मदिन मुबारक हो.

फैंस को राहा की पहली झलक का इंतजार-Fans are waiting for the first glimpse of Raha

बता दें कि आलिया-रणबीर ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इसलिए फैंस को बेसब्री से राहा कपूर (Raha Kapoor) का फेस देखने का इंतजार है। हालांकि फैंस को उम्मीद है कि कपल अपनी बेटी के पहले बर्थडे पर उसका फेस दिखाएंगे। वहीं, सोशल मीडिया पर सभी राहा कपूर (Raha Kapoor) को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:–एक-दूजे के हुए साउथ एक्ट्रेस Amala Paul बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, तस्वीर देख फैंस लुटा रहे प्यार

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed