शिवाला स्थित कैलाश मंदिर में लोगों द्वारा किया गया राम नाम का जाप

0

विश्व मे फैली अशांति को दूर करेगा शिवाला मे राम नाम का जाप !

त्रिभुवन व्यापी राम समर्थ मंडल द्वारा शहर में जगह जगह हो रहा राम नाम संकीर्तन

न्यूज़ जंगल डेस्क, कानपुर : आज विश्वभर में अशांति का माहौल है। कहीं आतंकवाद तो कहीं जानलेवा बीमारियों ने हड़कंप मचाया हुआ है। इसने आम जनमानस की चिंता बढ़ा दी है। देश के साथ ही प्रदेश और शहर के लोग इन जानलेवा बीमारियों से बचे रहे इसके लिए त्रिभुवन व्यापी श्री राम समर्थ मंडल के सदस्यों द्वारा श्री राम नाम का शहरभर में जगह जगह जाप किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते रविवार शहर के शिवाला स्थित कैलाश मंदिर प्रांगड़ में क्षेत्रीय लोगों द्वारा राम नाम का जाप किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अनिल गुप्ता चार्ली ने कहा कि भक्ति भावना से भरपूर होकर शहरवासी श्री राम नाम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान राम बाबू शुक्ला, प्रेम चंद जायसवाल, गोपी ओमर, अभिषेक शुक्ला, अपूर्व शुक्ला, अंकित आदि राम भक्त प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े : नागालैंड हिंसा पर संसद के दोनों सदनों में हंगामे के चलते राज्यसभा दोपहर 12 तक स्थगित

ग्रंथों में लिखा गया है कि माता पार्वती ने जब भगवान शिव से पूछा कि भगवान विष्णु के सहस्रनामों का जाप किस उपाय से किया जा सकता है तो भगवान शिव ने कहा कि सिर्फ राम नाम का जाप ही भगवान विष्णु के हजार नामों के बराबर है। मैं स्वयं दिन-रात इसी को मन ही मन जपता हूं। राम नाम की महिमा और अयोध्या के वैभव को प्रमाणित करते ग्रंथों के कुछ उदाहरण यहां दिए जा रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *