Rahul Dev: एक्टर ने कहा मजबूरी में किया था रियलिटी शो Big Boss 10…

0

इंसान को अपना गुजारा करने के लिए पैसे की जरुरत होती है, जिसके लिए इंसान को क्या कुछ नहीं करना पड़ता है। चाहे वह आपके इंट्रेस्ट का हो या ना हो। ऐसा ही एक किस्सा Rahul Dev…

न्यूज़ जंगल डेस्क: इंसान को अपना गुजारा करने के लिए पैसे की जरुरत होती है, जिसके लिए इंसान को क्या कुछ नहीं करना पड़ता है। चाहे वह आपके इंट्रेस्ट का हो या ना हो। ऐसा ही एक किस्सा Rahul Dev के साथ हुआ है। उनके पास भी जब काम नहीं था तो उन्हें अपनी मर्जी के बगैर ऐसे प्रोजेक्ट्स करना पड़ा जिसे वह कभी नहीं करना चाहते थे। हाल ही में एक्टर ने दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर के उतार-चढ़ाव का जिक्र किया है। इसके साथ ही बिग बॉस 10 करने के पीछे अपनी मजबूरी के बारे में भी बताया है।

आपको बता दे कि राहुल देव पॉप्युलर एक्टर हैं। कैंसर की वजह से उनकी पत्नी रीना देव की मौत साल 2009 में हो गई थी। इसके बाद अपने बेटे की देखभाल के लिए उन्होंने फिर फिल्मों से ब्रेक ले लिया। इस दौरान उनके पास काम नहीं था। जब बेटा पढ़ाई के लिए विदेश चला गया तो उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी करने का फैसला किया। इस दौरान उनको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

राहुल देव ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिटनेस ब्रैंड शुरू किया था। लेकिन वह उनके लिए सही नहीं रहा। वह मेरा दूसरा वेंचर था। इसके बाद जब उनका बेटा पढ़ने के लिए इंग्लैंड चला गया तब उन्होंने डिसाइड किया कि वह अब मुंबई जा सकते है और अपना एक्टिंग करियर पर काम कर सकते है। इतना काम करने के बाद भी उन्होंने बिग बॉस शो में इसलिए हिस्सा लिया क्योंकि उस समय उनके पास कोई काम नहीं था।

इसके अलावा राहुल देव ने चैम्पियन, ओमकारा, तोरबाज, रात बाती है जैसी फिल्मों में काम किया है। वह टीवी शो देवों के देव… महादेव में भी नजर आ चुके हैं। अब वह कन्नड़ फिल्म ‘कब्जा’ में किच्चा सुदीप और उपेंद्र के साथ नजर आएंगे। इसे आर चंद्रु ने लिखी और डायरेक्ट की है। इसमें श्रिया सरन भी अहम भूमिका निब्वहा रही है।

यह भी पढ़ेGovinda: गरीबी के दिनों को याद कर आज भी कांप उठती है आत्मा…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *