पंडित जवाहरलाल नेहरु के निर्वाण दिवस पर प्रभातफेरी निकाली गई

0

25 मई को किए गए प्रहार का बदला कानपुर में कांग्रेसजनों ने भारी भीड़ के साथ नेहरू के निर्वाण दिवस पर प्रभात फेरी निकालकर उनकी प्रतिमा पर श्रृद्धांजलि दी। बीते कई सालों में नेहरू निर्वाण दिवस पर ऐसा कभी नहीं हुआ जो इतनी भीड़ जुटे

न्यूज़ जंगल नेटवर्क, कानपुर : मध्यप्रदेश के सतना जिले में पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश करने वालों को कानपुर में कांग्रेसियों ने एकजुट होकर दिया करारा जवाब। श्रृद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़। पूर्व विधायक पंडित भूधरनारायन मिश्रा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे कांग्रेसजनों ने भारी भीड़ के साथ नेहरू के निर्वाण दिवस पर प्रभात फेरी निकालकर उनकी प्रतिमा पर श्रृद्धांजलि सभा करके लिया। बीते कई सालों में नेहरू निर्वाण दिवस पर ऐसा कभी नहीं हुआ जो इतनी भीड़ जुटे। विधानसभा चुनाव में कानपुर से करारी हार के बाद भी एकजुट हुए कांग्रेसियों ने शहर को संगठन की ताकत दिखाते हुए संदेश दिया कि वोट भले ही न मिला हो पर कानपुर में कांग्रेस का वजूद अभी भी काफी मजबूत है। प्रभात फेरी और श्रृद्धांजलि सभा कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक भूधरनारायण मिश्र ने बताया कि सभी कांग्रेसजन फूलबाग स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर एकत्र हुए और माल्यार्पण के बाद पार्टी फ्लैग लेकर करीब एक किलोमीटर लंबी प्रभात फेरी निकाली। टैक्सी स्टैंड चौराहा पर पहुंचकर श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद एक्सप्रेस वे होते हुए घंटाघर चौराहे पर पहुंचे जहां पर भीड़ श्रृद्धांजलि सभा में परिवर्तित हो गयी। यहां पर सतना में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर फासिस्ट ताकतों द्वारा प्रहार की घटना की निंदा की गयी। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में नेहरू के योगदान को याद किया और कहां कि कांग्रेस ही देश के सेकुलर ढांचे को बनाए रख सकती है और विकास की सही दिशा पर देश को ले जा सकती है। जनता अब भाजपा का खेल समझ चुकी है। श्रद्धांजलि सभा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, ग्रामीण अध्यक्ष अमित पांडेय, पूर्व विधायक भूधरनारायण मिश्रा, नेकचंद् पांडेय, हाफिस मोहम्मद उमर, मूलचंद्र सेठ, हलीमउल्लाह खान, कमल शुक्ला बेबी, निजामुद्दीन खान, हरिकिशन भारती, नजम हमराज, नरेश त्रिपाठी, हरप्रकाश अग्निहोत्री, शंकर दत्त मिश्रा, कृपेश त्रिपाठी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष करिज्मा ठाकुर, शहर अध्यक्ष मीना मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती आजाद क्षत्रिय, ममता तिवारी ने विचार व्यक्त किए

ये भी पढ़ें : राज्यसभा के लिये RJD  ने लालू की बेटी मीसा और पूर्व MLA फैयाज अहमद के नाम लगी मुहर

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed