स्वतंत्रता दिवस पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा किया गया वृक्षरोपण

0

आजादी का अमृत महोत्सव,स्वतंत्रता दिवस व महर्षि अरविन्द के जन्मदिन के शुभ अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन की कानपुर इकाई द्वारा सूर्य विहार, ख्योरा, आजाद नगर में वृहद वृक्षरोपण किया गया।

न्यूज जंगल डेस्क: कल आजादी का अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस व महर्षि अरविन्द के जन्मदिन के शुभ अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन की कानपुर इकाई द्वारा सूर्य विहार, ख्योरा, आजाद नगर में वृहद वृक्षरोपण किया गया।

वृक्षारोपण के तहत हरि शंकरी पौधों का रोपण किया गया। इसके अंतर्गत पीपल, पाकड़ और बरगद के पौधे एक साथ लगाए गए। इन पौधों को शास्त्रों में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की संज्ञा दी गई है तथा वैज्ञानिक रूप से पर्यावरण के लिए ये सबसे उत्तम पेड़ माने गए हैं।

आपको बता दे वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री अनिल सिंह बाबा, उमेश निगम, डॉ सुनील सिंह भदौरिया, वीर सिंह गौर, रमेश यादव, रविंद्र पालीवाल, दिनेश निगम, अश्विनी द्विवेदी, अनुराग तिवारी, डॉ राजीव नयन सिंह व मनीष त्रिपाठी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: SALAR: 28 सितंबर 2023 को ग्लोबल लेवल पर रिलीज की जाएगी फिल्म

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *