Paytm: UPI ट्रांजैक्‍शन कर बचा सकते है पैसे, पेटीएम दे रहा Cashback Offer, जानिए कितना मिल रहा कैशबैक

0

आज के दौर में Unified Payment Interface (UPI) द्वारा ट्रांजैक्शनस लगातार बढ़ रहे है। लोग पैसे भेजने के लिए UPI को कितनी प्राथमिकता देते हैं, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अक्टूबर, 2022 में कुल 730 करोड़….

Technical Desk: आज के दौर में Unified Payment Interface (UPI) द्वारा ट्रांजैक्शनस लगातार बढ़ रहे है। लोग पैसे भेजने के लिए UPI को कितनी प्राथमिकता देते हैं, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अक्टूबर, 2022 में कुल 730 करोड़ UPI ट्रांजैक्शनस किये गए है। जिसमे 12.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का UPI ट्रांजैक्शन हुआ है। इस बीच, Paytm ने यूजर्स को UPI ट्रांजैक्‍शन पर कैशबैक देने का ऐलान किया है। हालांकि इस ऑफर का फायदा सेलेक्टेड यूजर्स को ही मिल रहा है।

Paytm ने रोजाना UPI ट्रांजैक्‍शन पर 5 रुपये कैशबैक का ऑफर दिया है। इसके तहत रोज एक ही बार कैशबैक मिलेगा। कुल मिलाकर 5 दिनों तक आप इस ऑफर से 25 रुपये कैशबैक कमा सकते हैं। यह कैशबैक आपके Paytm से लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। यह ऑफर 31 दिसंबर, 2022 तक मान्य है। यह जानने के लिए कि ये ऑफर आपके लिए है या नहीं, आप Paytm ऐप के Cashback & Offers में जाकर UPI & MT Offers देख सकते है। अगर ऑफर शो हो रहा है तो आप उसे एक्टिवेट कर 5 दिनों में 25 रुपये कमा सकते है।

2016 में लॉन्‍च हुआ था UPI
बता दे कि भारत में UPI साल 2016 में लॉन्‍च हुआ था। इसकी लॉच के साथ ही डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक क्रांति आई थी। UPI से सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किया जा सकता हैं। इसके पहले डिजिटल वॉलेट का चलन था। डिजिटल वॉलेट से तुलना की जाये तो UPI आसानी और तेजी से ट्रांजैक्‍शन के लिए लोकप्रिय है। UPI सिस्‍टम रियल टाइम में फंड ट्रांसफर करता है और यह 24×7 सर्विस है।

UPI ट्रांजैक्शन करते समय बरतें सावधानी
UPI के पॉपुलर होने के साथ इसमें होने वाले फ्रॉड भी बढ़ रहे है। ऐसे में आपको UPI का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कोई भी बैंक आपसे पेमेंट रिसीव करने के बदले पिन नहीं मांगते। वही अगर आपको पैसे मिलने हैं तो इसके लिए आपको कोई पिन डालने की जरूरत नहीं होती है। इसलिए पेमेंट रिसीव करते समय किसी के कहने पर कोई पिन न डालें। UPI ऐप में सुरक्षा के लिए स्पैम फिल्टर को हमेशा ऑन रखें, यह फिल्‍टर ऐसी पेमेंट रिक्वेस्ट को ट्रैक कर सकते हैं जो स्पैम ID से आते है। ऐसी रिक्वेस्ट आने पर UPI ऐप वॉर्निंग देता है।

यह भी पढ़ें: Avatar 2: जंगल के बाद अब कराएगी समुद्र की खूबसूरत दुनिया का सफर, व‍िज्‍युअली कमाल है फिल्म…..

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *