राम रहीम को 40 दिनों का परोल, जेल से आज होंगे रिहा

न्यूज जंगल डेस्क :- राम रहीम (Ram Rahim) को शुक्रवार को 40 दिनों का परोल मिल गया है, यह जानकारी अधिकारियों के द्वारा दी गई, राम रहीम (Ram Rahim) को यह परोल 2 महीने के बाद मिला है। राम रहीम दो अपने अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। जानकारी के मुताबिक आज राम रहीम (Ram Rahim) रोहतक जेल से बाहर आ सकते है,वही जेल से बाहर आने के बाद वो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के बरनावा आश्रम जा सकते है। वही इस दौरान वो लोगों से मुलाकात भी कर सकते है।

दरअसल बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को यह पैरोल 56 दिनों के बाद मिला है, पैरोल के जानकारी रोहतक के डिवीजनल कमीश्नर संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि ये पैरोल 40 दिनों की दी गई है।आगे जानकारी देते हुए कहा कि यह पैरोल कानून के मुताबिक दी गई है, राम रहीम (Ram Rahim) का पिछला पैरोल 25 नवंबर को खत्म हो गया था जो 14 अक्टूबर को शुरू हुआ था यह 40 दिनों का था, पिछले बार जब बाबा पैरोल पर बाहर हुए तो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के बरनाला आश्रम में समय गुजारा था. बताया ये जा रहा है कि डेरा प्रमुख राम रहीम पूर्व डेरा प्रमुख साह सतनाम सिंह के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होंगे, साह सतनाम सिंह का जन्मदिन 25 जनवरी को है, पिछली बार के पैरोल में डेरा प्रमुख ने अक्टूबर (october ) और नवम्बर में कई ऑनलाइन सत्संग किए थे जिसमें वो लोगों से जुड़े थे।

क्या है मामला

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) सहित 4 लोग दोषी करार दिये गये है. उन पर डेरा के मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया है. वही गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) अपने दो अनुयायियों से रेप के के केस में 2017 में दोषी करार दिया गया थे,जिसके बाद वो सुनारिया जेल में बंद है, और समय-समय पर पैरोल के जरिए बाहर आते है. वही उन पर एक पत्रकार की हत्या का भी आरोप था गुरूवार को राम रहीम (Ram Rahim) से मिलने उनके वकील (lawyer) और हनीप्रीत गई थी

ये भी पढ़ें:-: जम्मू-कश्मीर: जम्मू के नरवाल इलाके में हुए 2 विस्फोटों में 7 लोग घायल, पुलिस हुई अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *