अफगानिस्तान में पार्लर बैन : तालिबान ने कहा- एक महीने में तमाम ब्यूटी सैलून बंद किए जाएं

0

अफगानिस्तान की हुकूमत पर कब्जा करने वाले आतंकी संगठन तालिबान ने देश में तमाम ब्यूटी पार्लर बंद करने का ऑर्डर जारी किया है। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं को एक महीने का वक्त दिया गया है। हालांकि, इस बैन की वजह नहीं बताई गई है।

News Jungal Desk : तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को काबुल के साथ ही पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से उसने लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा और नौकरी से जुड़े तमाम अधिकार छीन लिए हैं।

तालिबान ने कहा- ये जरूरी फैसला

  • तालिबान Taliban की होम मिनिस्ट्री ने ब्यूटी पार्लर बैन किए जाने के आदेश जारी किया है । अफगानिस्तान में हजारों ब्यूटी पार्लर हैं। इनकी ओनरशिप महिलाओं के पास ही है। इस फरमान से इन महिलाओं का रोजगार छिन जाएगा। ज्यादातर पार्लर महिलाओं ने घर में ही खोले थे और यहां किसी भी पुरुष के आने पर सख्त पाबंदी थी।
  • हैरानी की बात यह है कि तालिबान हुकूमत ने अब तक ब्यूटी पार्लर बंद करने के फैसले की वजह नहीं बताई। इस बारे में ने जब सवाल किया तो तालिबान की तरफ से कहा गया- एक महीना गुजर जाने दीजिए, वजह इसके बाद ही बताई जाएगी।
  • 20 साल तक अफगानिस्तान में हजारों ब्यूटी पार्लर थे। तब तालिबान ने कई बार कहा था कि इन पार्लर का इस्तेमाल फिजूल की बातों और गॉसिप के लिए होता है।
  • अच्छा होता यहां महिलाएं होती ही नहीं’
  • तालिबान के फैसले के बाद काबुल के एक ब्यूटी पार्लर की मैनेजर ने कहा- बेहतर तो ये होता कि तालिबान अफगानिस्तान से महिलाओं को ही निकाल देता। उनका वजूद ही खत्म कर देता। अब तो मौत ही बेहतर है। अच्छा होता अगर हमने अफगानिस्तान में जन्म ही नहीं लिया होता।
  • पिछले दिनों तालिबान ने एक आदेश में कहा था कि UN से जुड़े NGOs में भी महिलाएं काम नहीं कर सकेंगी। इसके बाद सरकारी नौकरी में बची हुईं बाकी महिलाओं को भी बेहद गुपचुप तरीके से नौकरी से निकाल दिया गया।
  • ब्यूटी पार्लर बंद किए जाने के लिए तालिबान हुकूमत ने लेटर हेड पर ऑर्डर जारी किया है। इस पर सुप्रीम लीडर हिब्तुल्लाह अखुंदजादा के दस्तखत हैं।

यह भी पढ़े : बरिस के महीनो में हो जाती है आयली त्वचा तो लगाएं ये फेश पैक

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed