Pariksha Pe Charcha: पैर से लैपटॉप चला पाएंगे दिव्यांग, 9वीं की लड़की ने की है गजब की खोज, देखकर पीएम मोदी हो गए हैरान…

0

Rewa Girl In Pariksha Pe Charcha: रीवा की छात्रा रेणुका मिश्रा ने दिव्यांगों के लिए एक खास डिवाइस बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस डिवाइस का स्वयं अवलोकन किया है।

News Jungal ajab gajab desk: शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कई छात्रों से बात की। इस दौरान रीवा की एक लड़की रेणुका मिश्रा से भी पीएम मोदी ने बात की। रेणुका ने दिव्यांगों के लिए एक खास डिवाइस बनाई है। बिना हाथों वाले दिव्यांग इस डिवाइस को पैर से चला सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस डिवाइस को देखा। इसके साथ ही इस उपकरण के बारे में रेणुका मिश्रा के साथ चर्चा भी की। दिव्यांगों के लिए डिवाइस बनाने वाली रेणुका मिश्रा रीवा स्थित केंद्रीय विद्यालय की एक छात्रा है। रेणुका मिश्रा की सफलता पर रीवा केंद्रीय विद्यालय को बहुत गर्व है। रेणुका मिश्रा को पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है। वह नौवीं कक्षा की छात्रा है। रेणुका मिश्रा ने दिव्यांग छात्रों के लिए एकलव्य नाम का एक उपकरण बनाया है। इस उपकरण के माध्यम से बिना हाथ वाले दिव्यांग पैर से भी लैपटॉप चला सकेंगे। रेणुका का मानना है कि यह उपकरण दिव्यांगों के लिए एक वरदान साबित होगा।

पैरों से लैपटॉप को कंट्रोल कर सकेंगे दिव्यांग

दरअसल, हाथ न होने पर दिव्यांगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती गैजेट को चलाना होता है। रेणुका मिश्रा ने इस दर्द को समझा। रेणुका ने दिव्यांगों की परेशानी को देखते हुए ही एकलव्य डिवाइस को डिजाइन किया गया है। एकलव्य की मदद से दिव्यांग पैरों से भी लैपटॉप चला सकेंगे। इससे उनके कार्य भी बाधित नहीं होंगे। सारे ऑनलाइन काम वह स्वयं कर सकेंगे।

कंप्यूटर माउस की तरह दिखता है एकलव्य नामक उपकरण

रेणुका मिश्रा ने दिव्यांगों के लिए जो डिवाइस तैयार किया है, वह कंप्यूटर माउस की तरह दिखता है। इस डिवाइस की वजह से दिव्यांग आत्मनिर्भर बन सकेंगे और उनकी किसी पर भी निर्भरता खत्म हो जाएगी। स्कूल के शिक्षकों ने बातचीत में बताया कि रेणुका शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज है और हमेशा इनोवेटिव काम करते रहती है। रेणुका रीवा शहर के सिरमौर चौराहा स्थित पीके स्कूल के पास उरहट की निवासी है।

रेणुका मिश्रा के पिता पेशे से हैं डॉक्टर

छात्रा के पिता करुणा शंकर मिश्रा पेशे से एक डॉक्टर हैं और उनकी मां प्रियंका मिश्रा एक हाउस वाइफ हैं। रेणुका बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज है। केंद्रीय विद्यालय में ही पढ़ाई के दौरान विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब का उपयोग करके इसने दिव्यांगों के लिए एक खास उपकरण को तैयार करने में सफलता हासिल की है जिसका नाम उसने एकलव्य रखा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उपकरण देखा

वहीं, परीक्षा पे चर्चा के दौरान दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी में जाकर स्वयं एकलव्य डिवाइस को देखा। इसके साथ ही इसे बनाने वाली रेणुका मिश्रा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात भी की है। स्कूल की शिक्षिका रविता पाठक ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े हर्ष की बात है कि पीएम मोदी ने रेणुका मिश्रा से बात की है।

Read also: वंदे भारत ट्रेनों को लेकर यात्रियों के लिये आई खुशखबरी,अब सस्ता होगा ट्रेन का टिकट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed