Oscar Award 2023: विल के थप्पड़ को भुला नहीं पाए क्रिस, शो होस्ट करने से किया इंकार

0

हर साल की तरह इस साल भी मार्च महीने में ऑस्कर अवार्ड्स 2022 आयोजित किया गया था। जिसमें कुछ ऐसा हुआ था जिसे भूलना मुश्किल है। जब हॉलीवुड एक्टर…

न्यूज जंगल डेस्क: हर साल की तरह इस साल भी मार्च महीने में ऑस्कर अवार्ड्स 2022 आयोजित किया गया था। जिसमें कुछ ऐसा हुआ था जिसे भूलना मुश्किल है। जब हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने पूरी दुनिया के सामने होस्ट क्रिस रॉक को तमाचा मारा था। ऐसा लग रहा है कि इसकी गूंज अभी तक क्रिस के कानों में गूंज रही है। शायद यही वजह है कि उन्होंने ऑस्कर अवार्ड्स 2023 को होस्ट करने से मना कर दिया है। जिसके बाद यह हादसा एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुका है।

जानकारी के अनुसार क्रिस रॉक को अगले साल होने वाले ऑस्कर अवार्ड्स शो होस्ट करने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने शो को होस्ट करने से इंकार कर दिया है। इस बारे में क्रिस का मानना है कि ऑस्कर को दोबारा होस्ट करना ठीक वैसा होगा, जैसे आप हादसे की जगह वापस लौट रहे हों। इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया गया है कि वो सुपर बॉल कमर्शियल में शामिल नहीं होंगे।

आपको बता दे की क्रिस रॉक ऑस्कर के स्टेज पर कॉमेडी करते हुए होस्टिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने विल स्मिथ की वाइफ जाडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन को लेकर उनका मजाक उड़ाया। जो बात विल को बिलकुल पसंद नहीं आई। जिसके बाद वह अपनी कुर्सी से उठे, स्टेज पर गए और सबके सामने उन्होंने क्रिस को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना पर काफी बवाल मचा था। यहाँ तक की विल स्मिथ को एकेडमी से इस्तीफा भी देना पड़ गया था। जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी हरकत के लिए माफी भी मांगी थी, लेकिन बाद में एकेडमी ने उन्हें 10 सालों के लिए बैन कर दिया।

यह भी पढ़े: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी सचिन बिश्नोई हिरासत में

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed