Weather Report: एक बार फिर बिगड़ सकता है मौसम, बारिश, बर्फबारी और कोहरा बढ़ा सकता है मुसीबतें….

0

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। इस बार यह मौसम शुक्रवार देर रात से बदलेगा।

News jungal desk: बीते दो दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद मौसम शुक्रवार को खुल गया। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक मौसम की यह नरमी महज 24 घंटे की ही है। उसके बाद एक बार फिर मौसम अपनी करवट बदलेगा। दरअसल आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार से सोमवार तक उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश बर्फबारी और कोहरे के पड़ने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते एक बार फिर मौसम तेजी से बिगड़ने वाला है। आपको बता दें कि इस बार यह मौसम शुक्रवार देर रात से बदलेगा। मौसम वैज्ञानिक आलोक यादव बताते हैं कि बिगड़े मौसम में एक बार फिर बर्फबारी, बारिश, ओले और कोहरे की मार पड़ सकती है। इसके दौरान जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड और नॉर्थ ईस्ट के पहाड़ों पर ज्यादा बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग के मुताबिक शनिवार से लेकर सोमवार तक मौसम के बिगड़े हालात बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जिसके चलते मौसम विभाग ने एक बार फिर से पहाड़ी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी इलाकों में शनिवार से लेकर सोमवार तक कहीं-कहीं पर बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। जिसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान का हिस्सा शामिल है। जबकि शनिवार से लेकर रविवार तक राजस्थान के कुछ हिस्से में ओलावृष्टि का भी अनुमान लगाया गया है। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान 24 घंटे के लिए ही है।

Read also: जारी हुआ तब्बू-करीना और कृति की फिल्म ‘द क्रू’ का फर्स्ट लुक वीडियो, जानिए कब होगी रिलीज…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed