नुपूर शर्मा: एक साल बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आईं नुपूर शर्मा, विवाद के बाद फिर से सक्रिय होने लगीं भाजपा नेता…

0

विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव को लेकर तेज हो रही सरगर्मियों के बीच नुपूर शर्मा के सक्रिय होने से चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। लगभग एक महीने पहले उन्हें उज्जैन में महाकाल के दर्शन करते हुए भी देखा गया था। हलाकि उनके एक करीबी ने बताया कि फिलहाल अभी पार्टी के स्तर पर कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। वे व्यक्तिगत स्तर पर यात्राएं कर रही हैं और निजी तौर पर चुनिंदा कार्यक्रमों में भी शामिल हो रही हैं। 

News jungal desk: विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा फिर से सक्रिय होने की कोशिश कर रही हैं। आपको बता दे कि गुरुवार को उन्हें दिल्ली के मोतीनगर में गणेश विसर्जन पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में देखा गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और देश सेवा में आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात भी कही। हालांकि, अभी तक उन्हें पार्टी के किसी कार्यक्रम में नहीं देखा गया है। 

विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव को लेकर तेज हो रही सरगर्मियों के बीच नुपूर शर्मा के सक्रिय होने से चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। लगभग एक महीने पहले उन्हें उज्जैन में महाकाल के दर्शन करते हुए देखा गया था। लगभग एक साल पहले नुपूर शर्मा की एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था। 

इस विवाद के पहले नुपूर शर्मा को भाजपा के दिल्ली में तेजी से उभरते महिला चेहरे के तौर पर देखा जा रहा था। कहा यहां तक जाता था कि भाजपा उन्हें अरविंद केजरीवाल के सामने एक बड़े नेता के तौर पर उभारने की कोशिश कर सकती है, जिससे केजरीवाल को दिल्ली में मजबूत चुनौती दी जा सके। नुपुर शर्मा के एक करीबी ने बताया कि फिलहाल अभी पार्टी के स्तर पर कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। वे व्यक्तिगत स्तर पर यात्राएं कर रही हैं और निजी तौर पर चुनिंदा कार्यक्रमों में भी शामिल हो रही हैं। 

गौरतलब है कि नुपूर शर्मा के विवादास्पद बयान के बाद राजस्थान में एक हत्या कर दी गई थी। इसके बाद नुपुर शर्मा की सुरक्षा को लेकर भी चिंंता जताई गई थी और उन्हें दिल्ली पुलिस ने विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। जिसके बाद से उन्होंने अपने वकालत के पेशे और राजनीतिक कार्यक्रमों से पूरी तरह दूरी बना ली थी।

Read also: देश के किसी भी हिस्से में 50 से 100 KM के दायरे में Expressway बनाने का लक्ष्य, ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ाने पर जोर

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed