गुजरात में ओवैसी से ज्यादा भाजपा को चाहते हैं मुसलमान, एक सर्वे ने चौंकाया

0

गुजरात की 282 सीटों में से 117 पर 10 फीसदी से अधिक मुस्लिम वोटर्स हैं। ऐसे में मुसलमान वोटर्स चुनावी नतीजों के लिए बेहद अहम हैं।

न्यूज जंगल डेस्क : गुजरात में विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सिसासी घमासान का अंजाम क्या होगा यह 8 दिसंबर को ही साफ होगा। फिलहाल सर्वे एजेंसियां जनता का मूड भांपने में जुटी हैं। गुजरात की 182 सीटों में से 117 पर 10 फीसदी से अधिक मुस्लिम वोटर्स हैं। ऐसे में मुसलमान वोटर्स चुनावी नतीजों के लिए बेहद अहम हैं। एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने साप्ताहिक सर्वे के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की है कि किस दल को कितने मुस्लिम वोट दे सकते हैं।

सर्वे के नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। अब तक मुसलमानों के वोटों पर करीब 80 फीसदी तक कब्जा जमाती रही कांग्रेस को काफी नुकसान होता देखा जा रहा है। ‘आप’ और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम की एंट्री ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। सर्वे में कांग्रेस को 47 फीसदी मुसलमानों के वोट मिलने की भविष्यवाणी की गई है तो दूसरे नंबर पर ‘आप’ रह सकती है। पहली बार गुजरात में सभी सीटों पर लड़ रही अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली पार्टी ‘आप’ को 25 फीसदी मुस्लिम वोट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। 

ओवैसी से आगे भाजपा
सर्वे में एक और दिलचस्प बात यह सामने आई है कि भाजपा को करीब 19 फीसदी मुसलमान वोट दे सकते हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि खुद को मुसलमानों के सबसे बड़े पैरोकार कहने वाले ओवैसी को अधिक सफलता मिलती नहीं दिख रही है। करीब तीन दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही एआईएमआईएम को 9 फीसदी मुसलमान वोट दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- राजस्थान : 2 बड़ी वारदातों से दहला दौसा पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed