मोदी सरकार ने चीनी के निर्यात पर 1 जून से लगाई पाबंदी, शुगर स्टॉक्स में बड़ी गिरावट 

सरकार ने चीनी के निर्यात पर एक जून से पाबंदी लगा दी है। इसका उद्देश्य घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़ाना और कीमत में बढ़ोतरी को रोकना है। इस खबर के बाद शुगर कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है।

न्यूज़ जंगल नेटवर्क कानपुर : सरकार ने चीनी के निर्यात पर एक जून से पाबंदी लगा दी है। इसका उद्देश्य घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़ाना और कीमत में बढ़ोतरी को रोकना है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक नोटिफिकेशन में कहा, ‘‘चीनी (कच्ची, परिष्कृत और सफेद चीनी) का निर्यात 1 जून, 2022 से प्रतिबंधित कैटेगरी में रखा गया है।’’

नोटिफिकेशन में क्या गया है
नोटिफिकेशन के मुताबिक,  ये पाबंदी CXL और TRQ के तहत यूरोपीय संघ और अमेरिका को निर्यात की जा रही चीनी पर लागू नहीं होगी। सीएक्सएल और टीआरक्यू के तहत इन क्षेत्रों में एक निश्चित मात्रा में चीनी का निर्यात किया जाता है। एक बयान में, सरकार ने कहा कि चीनी सेशन 2021-22 (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान देश में चीनी की घरेलू उपलब्धता और मूल्य स्थिरता बनाए रखने के लिए, उसने एक जून से चीनी निर्यात को विनियमित करने का निर्णय लिया है।

100 एलएमटी तक चीनी निर्यात की अनुमति
उसने कहा, ‘‘सरकार ने चीनी सेशंस 2021-22 (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान घरेलू उपलब्धता और मूल्य स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से 100 एलएमटी (लाख मीट्रिक टन) तक चीनी के निर्यात की अनुमति देने का निर्णय लिया है।’’ उसने कहा, ‘‘डीजीएफटी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एक जून, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, चीनी के निर्यात की अनुमति चीनी निदेशालय, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की विशिष्ट अनुमति के साथ दी जाएगी।’’

शुगर स्टॉक्स में गिरावट
इस खबर के बाद शुगर स्टॉक्स में बड़ी गिरावट आई है।  Shree Renuka Sugars Limited के शेयर एनएसई पर आज 4.57% गिरावट के साथ 42.80 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।के शेयरों में 9 पर्सेंट तक की गिरावट है और यह 357.10 रुपये पर कारोबार कर रहा है।के शेयरों में 5% की गिरावट है और यह 244.35 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य शुगर कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट है।

ये भी पढ़ें : कार्ति चिदंबरम पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज ,हो सकती हौ गिरफ्तारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *