मेट गाला 2023 का हुआ आगाज, निक जोनस के साथ पहुंची प्रियंका, देखें फोटोस

0

Met Gala 2023: मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची।

News Jungal Desk :– मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) का आगाज हो चुका है और इस बार ये इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है। यह कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट एग्जीबिशन को सेलिब्रेट करता है।

वहीं, इस साल मेट गाला की थीम “कार्ल लेगेरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी” है। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी अपने पति निक जोनस (nick jonas) के साथ पहुंची।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस इवेंट में अपने हसबैंड के साथ ब्लैक में ट्विनिंग की थीं। मेट गाला 2023 में प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउट पहना था। एक्ट्रेस के इस लुक की फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि इस इवेंट में ग्लोबल आइकन ने बेहद सुंदर नेकलेस भी पहना था, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा।

वहीं, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस के फोटोज और वीडियोज भी अब सोशल मीडिया (social media ) पर छाए हुए हैं। बता दें कि कुछ साल पहले दोनों की मुलाकात इसी फैशन शो के रेड कार्पेट पर हुई थी और उन्हें साथ देखने के बाद ही अफेयर की खबरें सामने आई थी और फिर ये लव स्टोरी साल 2018 में शादी की मंजिल तक जा पहुंची थी।

इस साल की थीम है ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’

बताते चलें कि दुनिया के सबसे फेमस फैशन शो मेट गाला में थीम के हिसाब से कपड़े पहने जाते हैं। इस साल की थीम ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’ है, जो दिवंगत डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को समर्पित किया गया है।

Read also : मेट गाला रेड कार्पेट पर आलिया ने पहना 100,000 मोतियों से बना गाउन…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *