गर्मियों में बनाएं हेल्दी खरबूजा शेक, जानें इसे बनाने का तरीका

0

Melon Shake Recipe: गर्मियों में सिर्फ खरबूजा खाना ही नहीं बल्कि पीना भी बेहद फायदेमंद होता है। आइए खरबूजे की शेक रेसिपी जानते हैं।

News Jungal Desk :– गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। हम पूरे दिन में क्या-क्या खा रहे हैं? हमारी डाइट कैसी है ये हमारे लिए बहुत जरूरी है। गर्मियों में खासतौर पर ऐसी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए जो पानी से भरपूर हों

गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूजा melons समेत कई फल हैं जो पानी से भरपूर होते हैं। आप इन्हें खाने के अलावा हेल्दी ड्रिंक बनाकर पी भी सकते हैं। आज हम आपके लिए खरबूजा (melons) की शेक रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बनाना बेहद ही आसान है। आइए खरबूज शेक (Melon Shake) की रेसिपी जानते हैं।

Melon Shake Recipe Ingredients in Hindi

  • दो खरबूजे
  • जायफल पाउडर
  • दो बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
  • मुट्टीभर पुदीना की पत्तियां
  • तीन से चार आइस क्यूब्स

Melon Shake Recipe in Hindi

सबसे पहले खरबूजे (melons) को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद उसे बड़े या छोटे आकार में कट कर लें। कट करने के लिए पहले खरबूजे को दो भागों में बांटे उसके बाद छिल्के को हटा लें और खरबूजे (melons) को एक बाउल में काट के रख लें। इस दौरान खरबूजों के बीच को भी अच्छी तरह से साफ करके हटा दें।

अब जूसर में कटे हुए खरबूजों (melons) को डालें। इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क, जायफल का पाउडर बर्फ के टुकड़े और पुदीना की पत्तियों को डालें। इस सभी को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। इसके बाद देख लें कि एक गाढ़ापन हो गया है तो इस तरह से स्मूथ शेक बनकर तैयार हो जाएगा।

आप खरबूजा शेक (Melon Shake) को पुदीने के पत्ते से सजाते हुए सर्व कर सकते हैं। अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद है तो इसमें ब्लेंड के दौरान चीनी भी डाल सकते हैं।

यह भी पढ़े :- बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2, 20वें दिन किया इतना कलेक्शन

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed