जानें कब तक नहीं मिलने वाली है इस भीषड़ गर्मी से राहत

0

न्यूज जंगल नेटवर्क, कानपुर : जून के शुरुआती 11 दिनों से लगातार आसमान से आग बरस रही है। गरम हवा के थपेड़े दिन में लोगों को झुलसा रहे हैं। रातें भी गर्म होने से लोग पसीना बहाने को मजबूर हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। प्रचंड गर्मी से शहर वासियों को 15 जून तक राहत मिलने के आसार नहीं है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.6 और न्यूनतम 29.6 रहा।

हल्के बादल छाए रहेंगे

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिन में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन गर्मी, लू व उमस से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। तापमान में इजाफा संभव है। उन्होंने बताया कि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान और इससे सटे इलाकों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से बिहार और उप हिमालय पश्चिम बंगाल होते हुए असम तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक उत्तरी आंध्र प्रदेश तट तक फैली हुई है। दक्षिण कोंकण और गोवा के पास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। कानपुर में लू की स्थिति बन सकती है।

Also Read- मां शब्द को बदनाम करने वाली कुछ ऐसी भी अचंम्भित कहानी

तीन दिन से चढ़ रहा पारा, लोग से गर्मी से करें बचाव

नौ जून को अधिकतम तापमान 44.2 व न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस, 10 को अधिकतम तापमान 44.4 व न्यूनतम 27.0 डिग्री व 11 को अधिकतम तापमान 44.8 व न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों में कानपुर में उच्च तापमान दर्ज किया गया है। तापमान में इजाफा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

15 के बाद बारिश के आसार

मौसम विज्ञानी ने बताया कि 15 जून के बाद कानपुर सहित आसपास के जिलों में आंधी, तूफान व बारिश के आसार बनने की संभावना है। कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधि होने से जनमानस को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। हवाएं धीमी होने से तापमान घटेगा जिससे लोगों को गर्म मौसम से राहत मिलेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *