करवा चौथ पर कूल अंदाज में नजर आईं कनिका कपूर, एयरपोर्ट पर दिखाए अपने मेहंदी वाले हाथ….
आज बॉलीवुड में भी करवा चौथ की रौनक देखते ही बन रही है। बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज करवा चौथ की तैयारियों से जुड़े फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। वही हाल ही सिंगर कनिका कपूर….
आज बॉलीवुड में भी करवा चौथ की रौनक देखते ही बन रही है। बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज करवा चौथ की तैयारियों से जुड़े फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। वही हाल ही सिंगर कनिका कपूर का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर अपने मेहंदी वाले हाथ दिखा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति गौतम कब आएंगे।
बता दे कि सिंगर कनिका ने इसी साल मई में अपने बॉयफ्रेंड गौतम से शादी कि थी। ऐसे में सिंगर के लिए यह पहला करवा चौथ काफी खाश है। इसे लेकर कनिका ने काफी तैयारी की है और मेहंदी भी लगाई है। वही जब कनिका एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनके मेहंदी लगे हाथ सभी को आकर्षित कर रहे थे। इस पर पैपराजी ने उन्हें अपने हाथों को दिखाने के लिए कहा तो वो खुशी-खुशी राजी हो गईं और इसके साथ ही कई फोटोज भी क्लिक करवाए।
कनिका एयरपोर्ट पर बड़े कूल अंदाज में नजर आईं। इस दौरान कनिका ने सिम्पल ट्राउजर के साथ व्हाइट टॉप और उस पर जींस जैकेट कैरी किया हुआ था। वही जब पैपराजी ने उन्हें करवा चौथ पर विश किया तो उन्होंने भी सभी को विश किया। इसी पर पैपराजी ने कहा कि अगली बार जीजा जी को भी साथ लेकर आइयेगा। जिस पर कनिका ने बताया कि वे आने वाले हैं और शायद नवंबर में आएंगे।
यह भी पढ़े: Kamal R Khan: सुशांत सिंह के श्राप का नतीजा भुगत रही है इंडस्ट्री, बॉलीवुड को करना चाहिए हवन…