Maharashtra: 2 महीने पहले पेड़ से लटके मिले शव; मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 2 लोग गिरफ्तार

0

2 महीने पहले पेड़ से एक शव लटका मिला था। पुलिस ने इसे हत्या का केस माना था। अब मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने बुधवार को मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान 28 वर्षीय गौतम बोराडे उर्फ तकल्य और 20 वर्षीय अफजल शेख के रूप में हुई है। गिरफ्तार दोनों युवकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

News jungal desk: मुंबई में एक व्यक्ति के पेड़ से लटके पाए जाने के 2 महीने बाद पुलिस ने हादसे में हुई मौत की रिपोर्ट (एडीआर) को हत्या का मामला बताया और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। चेंबुर इलाके में 9 अप्रैल को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने इस मामले में एडीआर दर्ज कर ली थी। हालांकि, उस व्यक्ति के शरीर में कई निशान मिलने के कारण पुलिस ने उस हादसे को हत्या का ममला बताया था।  

पुलिस घट्नास्थल के आस पास के लोगों से पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि घटना वाले दिन दो लोगों द्वारा पीड़ित पर हमला किया गया था। हालांकि, लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन बाद में हमलावरों द्वारा उनकी बात न सुनने पर वे भी वहां से चले गए। स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर पुलिस ने नजदीकी सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। 

तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने बुधवार के दिन दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान 28 वर्षीय गौतम बोराडे उर्फ तकल्य और 20 वर्षीय अफजल शेख के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही उस व्यक्ति की हत्या की थी और बाद में कपड़ा सुखाने वाली रस्सी के सहारे उसे पेड़ पर लटका दिया था। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया की नशे की हालत में आकर उन्होने ऐसा किया था । 

उन्होने बताया की घटना वाले दिन पीड़ित ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया जिसके बाद दोनो आरोपी ने गुस्से में आ गए तथा उस पर गंभीर हमला कर दिया , जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Read also : संपत्ति के लालच में चाचा ने कराई भतीजे की हत्या, जांच भटकाने के लिए काटा गुप्तांग

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed