Indian Navy का ऐतिहासिक फैसला, अब महिलाएं भी बन सकेंगी MARCOS कमांडो
Indian Navy ने अब महिलाओं के लिए अपनी स्पेशल कमांडो फोर्स (MARCOS) के दरवाजे खोल दिए है। बता दे कि सेना, नौसेना और वायु सेना के कुछ सबसे मजबूत सैनिकों को शामिल कर उनकी स्पेशल फोर्स बनाई जाती है, जो कठोर प्रशिक्षण से गुजरते हैं।
National Desk: Indian Navy ने अब महिलाओं के लिए अपनी स्पेशल कमांडो फोर्स (MARCOS) के दरवाजे खोल दिए है। बता दे कि सेना, नौसेना और वायु सेना के कुछ सबसे मजबूत सैनिकों को शामिल कर उनकी स्पेशल फोर्स बनाई जाती है, जो कठोर प्रशिक्षण से गुजरते हैं। यह कमांडो खतरनाक इलाकों में तेजी से और चोरी-छिपे दुश्मनों को हर तरीके से जवाब देने में सक्षम होते हैं। अब तक मार्कोस कमांडो फोर्स में केवल पुरुष ही शामिल होते रहे हैं।
जानकारी के अनुसार नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना में अगर महिलाएं इसके लिए सभी जरूरी मानदंडों को पूरा करती हैं, तो वो भी अब समुद्री कमांडो (MARCOS) बन सकती हैं। यह पल वास्तव में भारत के सैन्य इतिहास में ऐतिहासिक है। किसी को भी सीधे स्पेशल फोर्स यूनिट में नहीं भेजा जाता है, इसके लिए लोगों को स्वयं अपना नाम भेजना होता है। मार्कोस को खतरनाक मिशनों को अंजाम देने के लिए कठोर ट्रेनिंग भी दी जाती है। वह समुद्र, हवा और जमीन पर हर तरह के मिशन को पूरा करने का काम करने में सक्षम होते है। ये कमांडो दुश्मन के युद्धपोतों, सागर के तटीय इलाकों में हर तरह के हालात में जंग कर सकते हैं। साथ ही वे समुद्र में भी आतंकवादियों से लड़ सकते हैं। उन्हें आतंकवादियों से निपटने के लिए कश्मीर के वुलर झील के इलाके में भी तैनात किया गया है।
इसके अलावा नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि स्वेच्छा से मार्कोस बनने का विकल्प महिला अधिकारियों और नाविकों दोनों के लिए खुला रहेगा। अगले साल अग्निवीर के रूप में महिला नाविक सेवा में शामिल होने जा रही हैं। ऐसे समय पर महिलाओं के लिए नौसेना की स्पेशल कमांडो फोर्स में शामिल होने का मौका खुला है, जब सेना उन्हें पहली बार ऑफिसर रैंक कैडर से नीचे के कर्मियों (PBOR) में शामिल करने की दहलीज पर है। नौसेना ओडिशा में INS चिल्का प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं सहित अग्निवीरों के अपने पहले बैच को प्रशिक्षण दे रही है। इसके पहले बैच में 341 महिलाओं सहित 3,000 ट्रेनी हैं।
यह भी पढ़ें: जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है सिद्धार्थ और कियारा, शादी की गेस्ट लिस्ट हुई फाइनल….