मेरठ में 7 सीटों की काउंटिंग में शुरुआती रुझानों में 4 सीटों पर भाजपा चल रही आगे

0

न्यूज़ जंगल नेटवर्क, कानपुर:- मेरठ में 7 सीटों के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में 4 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। दो पर सपा और एक पर रालोद आगे चल रही है। जिले में पहली बार दो स्थानों पर मतगणना हो रही है। इससे पहले कताई मिल परतापुर में वोटों की काउंटिंग होती थी, लेकिन चुनाव आयोग ने पहली बार मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम और लोहियानगर मंडी हापुड़ रोड पर ईवीएम के स्ट्रांग रूम बनाए।

LIVE अपडेट्स –

  • चार सीटों मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण, मेरठ कैंट और सरधना पर भाजपा आगे चल रही है।
  • दो सीटों किठौर और हस्तिनापुर में सपा आगे चल रही है।
  • सिवालखास सीट पर रालोद आगे चल रही है।

मेरठ में सात विधानसभा हैं

मेरठ में सात विधानसभा हैं। 2017 के चुनाव में मेरठ की शहर सीट को छोड़कर बाकी सभी 6 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। शहर विधानसभा, कैंट विधानसभा, दक्षिण विधानसभा, किठौर विधानसभा, हस्तिनापुर विधानसभा, सिवालखास सीट और सरधना सीट हैं। सरधना सबसे हॉट सीट है, यहां से दो बार से भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम विधायक हैं।

विधानसभा – 2017 के नतीजे

शहर सीट : सपा

मेरठ दक्षिण : भाजपा

मेरठ कैंट : भाजपा

सरधना : भाजपा

सिवालखास : भाजपा

किठौर : भाजपा

हस्तिनापुर : भाजपा

ये भी पढ़ें:- यूक्रेन का दावा, जंग में रूस के 12 हजार जवानों की

शहर सीट पर सबसे पहले रिजल्ट

मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी कीं हैं। मेरठ की शहर सीट पर सबसे पहले रिजल्ट आएगा। मेरठ दक्षिण सीट पर सबसे लेट परिणाम आएंगे। दक्षिण सीट पर 38 राउंड में गिनती होनी है।

  • सीट : राउंड
  • शहर सीट : 26 राउंड
  • सिवालखास : 29 राउंड
  • सरधना : 29 राउंड
  • हस्तिनापुर : 29 राउंड
  • किठौर : 30 राउंड
  • मेरठ कैंट : 34 राउंड
  • मेरठ दक्षिण : 38 राउंड

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *