होली पर करेंगे यह उपाय तो शीघ्र मिलेगा शुभ फल  प्रदान करतें .

0

रंगों के उत्सव होली को लेकर माना जाता है कि इस त्योहार पर किए गए उपाय बहुत जल्द शुभ फल प्रदान करते हैं। होली पर करें कुछ आसान से उपाय .

न्यूज़ जंगल नेटवर्क, कानपुर : रंगों के उत्सव होली को लेकर माना जाता है कि इस त्योहार पर किए गए उपाय बहुत जल्द शुभ फल प्रदान करते हैं। वास्तु में होली पर किए जाने वाले कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं जो सकारात्मकता में वृद्धि कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

होली पर किसी जरूरतमंद को भोजन अवश्य कराएं और भोजन में मिष्ठान अवश्य हो। अगर धन हानि हो रही है तो इससे बचाव के लिए होली के दिन घर या प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और दीपक जलाएं। जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में समर्पित कर दें। परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य अर्पित करना चाहिए। अगर मन में अनजाना भय बना रहता है तो एक सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में समर्पित कर दें। होलिका दहन के अगले दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। इससे नजर दोष से मुक्ति मिलती है। बहनें अपने हाथों से कंडे बनाएं और इनको अपने भाई के ऊपर से सात बार वार लें। इसके बाद ये कंडे होलिका दहन में डालें। ऐसा करने से भाई की बुरी नजर से रक्षा होती है। 

होली के दिन सबसे पहले मंदिर में देवी-देवताओं को रंग का टीका लगाया फिर बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लें। होली के दिन सुबह हींग के पानी से मुख शोधन करना चाहिए। प्रात: काल किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दी गई कोई वस्तु नहीं खानी चाहिए। होली खेलते समय सिर पर साफा, टोपी अवश्य पहनें। होली पर अनजानी वस्‍तुओं को न छुएं और न ही घर में लेकर आएं। होली के दिन अपनी जेब में काले कपड़े में बांधकर काले तिल रखें। रात को जलती होली में इन्हें समर्पित कर दें। होली के दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करें। होली के दिन से शुरू कर बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करें। ऐसा करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। 

यह भी पढ़ें ; होली के जश्न में डूबी नजर आईं दिशा परमार, राहुल वैद्य ने भी कुछ यूं मचाया धमाल.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed