गैलेक्सी प्लाजा में लगी आग, जान बचाने के लिए लोगों ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

0

घटना दोपहर में करीब डेढ़ बजे की है। प्लाजा की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगते भगदड़ मच गई।

News Jungal Desk : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में गुरुवार दोपहर को गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। और अपनी जान बचाने के लिए लोगों ने इमारत के शीशे तोड़ दिए और छलांग लगा दी। छलांग लगाने वाले शख्स को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। और हालांकि पुलिस अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू करने में लगी है।

आग लगते ही मच गई भगदड़

जानकारी के मुताबिक ये घटना दोपहर में करीब डेढ़ बजे की है। यहां गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगते ही प्लाजा में भगदड़ मच गई। और सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक महिला और एक युवक शीशों को तोड़कर लटके हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने इलाका सील किया

सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने इलाके को सील कर दिया है। इमारत में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। पुलिस ने प्लाजा की ओर जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया है।

Read also: मुस्लिम महिला ने सीएम योगी को लिखा खून से खत, जानें क्या हैं मामला

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed