पूर्व विधायक सतीश निगम ने वार्ड 37 से अनुराग बाजपेयी को नियुक्त किया महामंत्री
न्यूज जंगल डेस्क। कानपुर। चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने के बाद विभिन्न दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टियां बूथ स्तर पर क्षेत्रीय लोगो को जोड़कर पैठ बनाना चाहती हैं इसी क्रम में कल्याणपुर विधान सभा के पूर्व विधायक सतीश निगम ने वार्ड 37 में महामंत्री पद पर अनुराग बाजपेयी को नियुक्त किया। इस मौके पर विधायक सतीश निगम ने उन्हें समाजवादी पार्टी ज्वाइन कराते हुए नियुक्ति पत्र दिया।
अनुराग ने मौके पर मौजूद पत्रकारो से वार्ता कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने और महामंत्री पद पर नियुक्त होने पर खुशी जताई। पेशे से व्यापारी अनुराग ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने व्यापारी वर्ग से सबसे ज्यादा भेदभाव किया। उनका कहना है कि अब वे समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होते हुए समाज का कल्याण करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा हमारा पहला लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ते हुए प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार लाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
इस दौरान अनुराग बाजपेयी को कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर उनका समाजवादी पार्टी में स्वागत किया और मिठाई खिलाई। इस दौरान कमल कटियार , कमल शर्मा ,कृष्णा शुक्ला ,रवि वर्मा ,अप्पू दुबे , दीपक निगम , चन्द्रशेखर यादव आदि मौके पर मौजूद रहे।