अमेरिका में इस वजह से बाथरूम में खाना खाकर प्रियंका चोपड़ा ने गुजारे थे दिन

0

प्रियंका चोपड़ा इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उनका कॉन्फिडेंस उनकी फिल्मों और बात करने की शैली में देखने को मिलता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कभी इसी चीज की कमी की वजह से नए माहौल में उन्हें एडजस्ट करने में काफी परेशानी होती थी।

News Jungal Desk:  बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा के स्टारडम को पूरी दुनिया ने देखा है। हालांकि, ग्लैमर की दुनिया में अपने लिए जगह बनाना और यहां नाम कमाना उनके लिए आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने इसके पहले बॉलीवुड में अपने संघर्षों की बात कही थी। अब हाल ही में उन्होंने अमेरिका पहुंचने के अपने संघर्ष का खुलासा किया है।

अमेरिका में डर में थीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वेब सीरीज ‘सिटाडेल‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। अमेजन प्राइम पर एक्ट्रेस की यह वेब सीरीज हाल ही में रिलीज की गई है। विदेश में अपनी अदाकारी का डंका बजा रहीं प्रियंका ने हाल ही में यूएस में अपने पुराने दिनों का जिक्र किया है।

एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान यूएस आना उनके लिए इतना आसान नहीं रहा था। वह शुरुआती दिनों में काफी डर के साथ जीवन बिताती थीं। उन्होंने बताया कि जब वह टीनएज में थीं और पहली बार यूएस आई थीं तो वह बहुत ज्यादा डरी हुई थीं। यहां उन्हें घुलने मिलने में काफी समय लग रहा था।

प्रियंका आज की जेनरेशन में ब्यूटिफुल होने के साथ-साथ बोल्ड अदाकारा भी मानी जाती हैं, उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा था जब उनमें कॉन्फिडेंस की काफी कमी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उनमें कॉन्फिडेंस की काफी कमी थी। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि शुरुआती दिनों में वह अपना लंच बाथरूम में ही पूरा करती थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह उस समय बहुत नर्वस रहती थीं। उन्हें मालूम नहीं होता था कि कैफेटेरिया तक जाकर खाना लेना पड़ता है। वह स्टॉल से खाना लेती थीं, वेंडिंग मशीन से चिप्स निकालती थीं और बाथरूम में जाकर खाना खा लेती थीं।

Read also: जी कृष्णैया की पत्नी ने आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ SC में दायर की याचिका, वापस जेल भेजने की मांग

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed