ओडिशा के गंजाम में भीषण बस दुर्घटना, छह लोगों की दर्दनाक मौत, 40 से अधिक घायल

0

जानकारी के अनुसार 60 से अधिक यात्रियों को लेकर पर्यटक बस दरिंगबाड़ी से पश्चिम बंगाल लौट रही थी।तभी अचानक ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हो गई

न्यूज़ जंगल नेटवर्क कानपुर : ओडिशा के गंजाम में मंगलवार रात भीषण बस दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई एवं 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। सभी पश्चिम बंगाल के पर्यटक बताए जा रहे हैं जो कि ओडिशा के दरिंगबाड़ी से लौट रहे थे। अग्निशमन अधिकारी के अनुसार हादसा ब्रेक फेल होने से या नए चालक होने की वजह से हुआ होगा। बस दुर्घटना में 15 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार बस में कुल 77 लोग सवार थे जिनमें 65 पर्यटक थे जो कि हावड़ा और हुगली जिले से आए थे। पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और फंसे लोगों को बस से निकाला। गंभीर रूप से घायल लोगों को भंजानगर के एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों में इनका नाम शामिल
मृतकों में हावड़ा जिले के सुल्तानपुर की सुपिया डेनरे (33), संजीत पात्रा (33), रीमा डेनरे (22), उनकी मां मौसमी डेनेरे और बरनाली मन्ना (34) और हुगली के गोपालपुर के रसोइया स्वपन गुशैत (44) शामिल हैं। पुलिस ने कहा। सूत्रों ने बताया कि पर्यटक मंगलवार को दरिंगबाड़ी पहुंचे थे। पूरे दिन पहाड़ी कस्बे में बिताने के बाद रात के करीब 11.30 बजे वे विशाखापत्तनम के लिए रवाना हुए। हादसा दरिंगबाड़ी से करीब एक घंटे के सफर में हुआ।

ममता बनर्जी ने जताया दुख
इस घटना पर ट्वीट करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा कि ओडिशा के गंजाम में हुई बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। कुछ लोगों को इस घटना से सद्मा लगा है। मैं सभी के कुशल मंगल होने की कामना करती हूं साथ ही मृतकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ममता ने कहा कि हमारा प्रशासन ओडिशा में अधिकारियों से संपर्क में है। मृतकों का जल्द से जल्द पोस्टमार्टम हो साथ ही घायलों का सही से इलाज हो इसकी अपील हम ओडिशा सरकार से करते हैं

ये भी पढ़ें : आज भारत बंद, जानिए क्या है वजह, किन सेवाओं पर पड़ सकता है असर

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *