फर्रूखाबाद: बंदी की मौत के बाद भड़के साथी, जिला जेल में पथराव कर लगाई आग, प्रशासन पर हमला

0
फतेहगढ़ जेल में बवाल, मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन

राहुल शुक्ला , कानपुर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ स्थित जिला जेल में बंदियों ने सुबह किसी बात को लेकर पथराव कर आग लगा दी। आग की लपटें देख कैदियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की वजह से जेल में अलार्म बजा दिया गया। हमले में सिपाही जितेंद्र व एक बंदी गंभीर रूप से घायल है। उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया है। बंदी के पेट में गोली लगी है। सिपाही की आंख पर पत्थर लगा है।

सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह व फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल कुछ सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे। करीब 30 मिनट से लगातार अलार्म बज रहा है। बंदियों ने डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर पर सुबह हमला कर दिया था। उनके साथ जमकर मारपीट की।

इसके बाद ही बबाल शुरू हुआ।अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई रेफर किया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर बंदियों ने सुबह जेलर पर हमला हर दिया। जेल से तीन गोलियां चलने की आवाज आई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्थिति नियंत्रण के लिए फायरिंग की है। बंदियों का आरोप है कि संदीप को समय से इलाज नहीं मिला। इसलिए उसकी मौत हो गई। दिवाली के दिन सही भोजन न दिए जाने का भी बंदियों ने आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिवाली पर अहाते न खोले जाने से बंदी आसपास में मिल भी नहीं सके थे।
जिला कारागार फतेहगढ़ के बंदी संदीप यादव की सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बंदी की मौत की सूचना मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया। बंदियों ने जेल में पथराव और आगजनी कर दी। जेल पुलिस ने समय रहते नियंत्रण प्राप्त कर लिया। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed