कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा, सोनिया गांधी बोलीं-लंबे समय से इसी का इंतजार था

0

सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वोट डाला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया।

न्यूज जंगल डेस्क कानपुर : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। पार्टी चीफ पोस्ट के लिए सीनियर नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला ठना है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज वोट डालने के लिए नई दिल्ली स्थित पार्टी ऑफिस पहुंच गई । इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ‘क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर हो रहे चुनाव से खुश हैं?’ इस पर सोनिया ने कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं।

सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वोट डाला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया। पार्टी मुख्यालय में पी चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया। उनके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, विवेक तन्खा और कई अन्य लोगों ने वोट डाला।

कांग्रेस को गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने नजर आये हैं। इस चुनाव के बाद पार्टी को 24 से अधिक वर्षों में एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस के करीब 9 हजार से अधिक निर्वाचक (डेलीगेट) आज पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करेंगे।

अध्यक्ष पद का पिछला चुनाव सोनिया ने जीता
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया हो रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव सहो चुके हैं। पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पिछली बार चुनाव 2000 में हुआ था, जब जितेंद्र प्रसाद को सोनिया गांधी के सामने जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। 

यह भी पढ़े : आज ही के दिन हुआ था क्रिकेटर अनिल कुंबले का जन्म, जानें 17 अक्तूबर का इतिहास

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed