Nepal weather: लगातार बारिश के चलते बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर, श्रावस्ती में नदी ने खतरे के निशान को किया पार…

0

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नेपाल में बारिश होने से नदियों का पानी बढ़ रहा है। लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे हैं।

News jungal desk: नेपाल में हुई बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। देखा गया कि राप्ती नदी का जलस्तर 24 घंटे में 46 सेमी बढ़ गया है इसके साथ ही अन्य नदियों में भी हलचल नजर आने लगी है। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे श्रावस्ती जिले में राप्ती बराज का पानी सुबह सात बजे खतरे के निशान से 50 सेमी पहुंच गया । इस कारण बराज 2710 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। सभी नदियां खतरे से निशान से नीचे हैं।

नेपाल में होने वाली बारिश की वजह से बीते दो दिनों से राप्ती नदी में काफी हलचल दिख रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को नदी का पानी 20 सेमी बढ़ा, जबकि दूसरे दिन भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार की शाम चार बजे बर्डघाट में नदी का जलस्तर 71.510 मीटर था। जबकि बुधवार की सुबह आठ बजे जलस्तर 71.770 मीटर पर रहा।

इसमें करीब 26 सेमी की बढ़त रही। बीते 24 घंटे में कुल 46 सेमी की बढ़ोतरी पाई गई। इसके अलावा सरयू नदी के करतनिया घाट और अयोध्या पुल, त्रिमुहानीघाट पर रोहिन नदी और मुखलिसपुर में कुआनो नदी के जलस्तर में भी बढाव दर्ज किया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राप्ती बराज से पानी छोड़े जाने का असर भी राप्ती नदी पर पड़ेगा।

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नेपाल में बारिश होने से नदियों का पानी बढ़ रहा है। लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे हैं।

Read also: हाईकोर्ट : गोवर्धन पर्वत परिक्रमा का रास्ता होगा साफ, अवैध निर्माण हटाने को लेकर याचिका दाखिल…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *