गर्मियों से बचाव के लिए घर पर बना कर पियें फालसा शरबत, जानें विधि

0

Falsa Sharbat Recipe: आज हम आपके लिए Falsa Sharbat की रेसिपी लेकर आएं हैं, जो बेहद आसान हैं और इसका स्वाद भी बहुत लजीज है।

News Jungal Desk :– गर्मी से बचने के लिए सभी कुछ ना कुछ ठंडा पीना चाहते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए फालसा शरबत (Falsa Sharbat) की रेसिपी लेकर आएं हैं, जो बेहद आसान हैं। वहीं, इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं और ये गर्मी, लू आदि से बचाता है।

साथ ही Falsa Sharbat के सेवन से पाचन दुरूस्त होता है और ये Body की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। फालसा शरबत में कई तरह के Nutrients होते हैं, जो कई तरह से Body को लाभ देते हैं। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं फालसा शरबत (Falsa Sharbat)

फालसा शरबत Falsa Sharbat बनाने के लिए जरूरी सामग्री

फालसा- 2 कप, शक्कर- 1/2 कप, काला नमक- 1/2 छोटा चम्मच, कुटी हुई बर्फ- 01 कप, नींबू- 01 नग

Phalsa – 2 cups, Sugar – 1/2 cup, Black salt – 1/2 tsp, Crushed ice – 01 cup, Lemon – 01 no.

ऐसे बनाएं फालसा शरबत (फालसा शरबत बनाने की विधि)-(How to make Phalsa syrup)

फालसा शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आपको फालसा लेना है और उसे अच्छे से धोना है। (ध्यान रहे कि इसे हल्के हाथों से धोएं और इसको धोते समय फालसा फूटे नहीं) इसके बाद इसे 10 minutes के लिए रख दें और इसका पानी सूखने दें।

इसके बाद एक मिक्सर लें और इसमें शक्कर और 1/2 कप पानी डालें और इसे अच्छे से फेंट लें। (ऐसा तब तक करें जब तक Water में शक्कर पूरी तरह घुल ना जाएं।) इसके बाद जब शक्कर पूरी तरह घुल जाएं, तो इसमें फालसों को डालें और इसे हल्का सा चला दें। ऐसा करने से इसके बीज और गूदा अलग-अलग हो जाएगा।

इसके बाद 4 कप ठंडे पानी को मिक्सर में डालें और इसे अच्छे से चला लें। इसके बाद इस शरबत को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। साथ ही नींबू लें और उसके बीजों को निकालकर उसके रस को sorbet में निचोड़ दें। इसके बाद आपके Falsa Sharbat को बनाने की विधि पूरी हुई। अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।

Read also : Zara Hatke Zara Bachke ने बॉक्स ऑफिस पर10वें दिन मचाया धमाल, 50 करोड़ का आकंड़ा पार

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed