चेस इन स्कूल्स प्रोजेक्ट से निकलेगा टैलेंट: संजय कपूर

0

राष्ट्रपति भवन में अभिजीत को मिला मेजर ध्यानचंद खेलरत्न
सेंट्रल डेस्क। भारतीय शतरंज के लिए यह स्वर्णिम अवसर था। खासकर आल इंडिया चेस फेडरेशन के नए अध्यक्ष कानपुर के डॉ संजय कपूर के कार्यकाल के लिए जब ग्रैंड मास्टर अभिजीत कुंटे को राष्ट्रपति भवन में मेजर ध्यानचंद अवार्ड दिया गया। यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021 था। यह अवार्ड भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से मिला। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस सम्मान समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, एआईसीएफ के नेशनल प्रेसीडेंट डॉ संजय कपूर, इंडियन ऑयल कारपोरेशन के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य प्रमुख रूप से थे।

राष्ट्रपति भवन में खेलमंत्री अनुराग ठाकुर, अभिजीत कुंटे, डॉ संजय कपूर व आईओसी चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य।


कानपुर लौटकर डॉ संजय कपूर ने बताया कि उनके कार्यकाल का ऐतिहासिक स्वर्णिम पल था। भारतीय शतरंज को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लवकर मैन कार्य शुरू किया। चेस खेल की प्रगति एक टीम वर्क है जो भरत सिंह सरीखे ऊर्जावान हमारे सभी पदाधिकारियों एवम सहयोगियों के बूते तेजी से प्रगति कर रहा है। हम लोग चेस को बहुत आगे तक ले जाएंगे। पूरा विश्व भारतीय चेस का लोहा मंटा है। फेडरेशन के चेस इन स्कूल्स योजना के जरिये बच्चों में बुद्धिलब्धता का बीजारोपण हो रहा है। आलराउंड टैलेंट इन्हीं स्कूलों से निकल कर कामयाबी की एक और इबारत लिखेगा।

चेस फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर के साथ खेलरत्न ग्रैंड मास्टर अभिजीत कुंटे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed